Road Accident: इंदौर-भोपाल नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। दरबार ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए भोपाल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया है और सीहोर हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम चल रहा है। परिवार राजस्थान से भोपाल लौट रहा था। बताया जा रहा है कि कार में सवार संध्या नेमा भोपाल में SBI में AGM के पद पर कार्यरत हैं। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ।
मृतकों और घायलों की पहचान
पुलिस के मुताबिक, कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने के कारण हादसा हुआ। नेमा परिवार महो से भोपाल जा रहा था। मृतकों के नाम:
- संध्या नेमा (56), पत्नी सुनील नेमा, निवासी इंदौर,
- मृदंगा नेमा (28), पिता संजीव नेमा, निवासी भोपाल,
घायलों के नाम:
- सुनील नेमा (60 साल), पिता अर्जुन लाल नेमा, निवासी इंदौर।
- संजीव नेमा (45 साल), पिता मोहन नेमा, निवासी MP नगर, भोपाल।
- मीनल नेमा (40 साल), पत्नी संजीव नेमा, निवासी MP नगर, भोपाल।







