MP Weather Update News: मध्य प्रदेश में सर्दी एक बार फिर अपने चरम पर पहुंचने लगी है। दिसंबर के पहले हफ्ते में कड़ाके की ठंड और बढ़ने वाली है। राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से शीतलहर का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 14 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। ठंड का यह दौर जनवरी तक जारी रहने की संभावना जताई गई है।
उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की स्थिति बनेगी। इसका सीधा असर मध्य भारत पर भी पड़ेगा, जिससे आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। दिसंबर की शुरुआत से ही शीतलहर का प्रकोप तेज होने की चेतावनी जारी है।
कौन-कौन से शहर सबसे ठंडे?
राज्य के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान नौगांव और छतरपुर में रहा, जहां पारा 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी जैसे पहाड़ी इलाकों में तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
अन्य प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:
- कल्याणपुर – 7.1°C
- उमरिया, अमरकंटक – 7.6°C
- रीवा – 7.8°C
- भोपाल – 8.6°C
- मलाजखंड – 8.7°C
- राजगढ़, खजुराहो – 9°C
- मंडला, चिंदवाड़ा – 9.4°C
- दमोह – 9.5°C
- बैतूल – 9.7°C
- जबलपुर – 10.2°C
- इंदौर – 10.4°C
- ग्वालियर – 10.5°C
- उज्जैन – 14°C
जनवरी तक रहेगा सर्दी का प्रकोप
मौसम विभाग का अनुमान है कि यह शीतलहर का दौर जनवरी तक बने रहने वाला है। रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर और अधिक महसूस होगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रात में तेज ठंडी हवाओं का असर दिन के तापमान को भी प्रभावित करेगा।







