सतना में फाइनेंस कंपनी मैनेजर ने की आत्महत्या, भावुक सुसाइड नोट में परिवार के लिए लिखीं अंतिम बातें

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Wednesday, December 3, 2025 10:38 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Satna News: सतना जिले के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय फाइनेंस कंपनी मैनेजर ने अपने कार्यालय में जान दे दी। घटना स्थल से पुलिस को एक भावुक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने अपनी मौत के लिए एक लड़की को जिम्मेदार ठहराते हुए पिता को अंतिम संदेश लिखा है।

नोट में लिखा— “सॉरी पापा… मैं अच्छा बेटा नहीं बन पाया”

मृतक की पहचान शिवमोहन सिंह, निवासी सागर देवतालाब (रीवा) के रूप में हुई है। वह सतना में एक फाइनेंशियल एंटरप्राइज का संचालन करते थे। सुसाइड नोट में उन्होंने भावनात्मक रूप से टूटने, भरोसा टूटने और अकेलेपन के कारण जीवन से निराश होने का जिक्र किया।

नोट में लिखा था—
“मेरे अच्छे पिताजी, मैं आपका अच्छा बेटा नहीं बन पाया। अकेलेपन में मैंने शराब पीना शुरू कर दी थी। मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। जिस पर भरोसा करो, वही धोखा देता है… मेरी मौत की जिम्मेदार वह लड़की है, जिसने मेरी फीलिंग्स के साथ खिलवाड़ किया।”

पत्नी और परिवार के लिए लिखीं कई अंतिम इच्छाएं

शिवमोहन ने अपनी जिम्मेदारियों को भी नोट में दर्ज किया।
उन्होंने अपने पिता से कहा—

  • “स्वाती (पत्नी) की दूसरी शादी करा देना।”
  • “गोलू की स्कूटी छुड़वा लेना, मैंने उसे गिरवी रख दिया है।”
  • “मेरे मरने के बाद जो भी अंग काम आ सकें, उन्हें दान कर देना।”

उनका यह संदेश पढ़कर परिवार और परिचितों में गहरा शोक है।

घटना ऐसे हुई सामने

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शिवमोहन अपने ऑफिस के चैंबर में गए थे और अंदर से दरवाज़ा बंद कर लिया था।
शाम तक जब न कोई आवाज आई और न उन्होंने फोन उठाया, तो स्टाफ चिंतित हो गया। उन्होंने पास में रहने वाले उनके चाचा को सूचित किया।

परिवार और स्टाफ की मदद से जब दरवाज़ा तोड़ा गया, तो शिवमोहन मृत अवस्था में मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच, सुसाइड नोट में बताई गई ‘लड़की’ की भूमिका भी होगी जांच का हिस्सा

कोलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
नोट में जिस युवती का उल्लेख है, उसकी भूमिका, व्यक्तिगत संबंधों और अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment