भोपाल में 18 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Bhopal Rape News: राजधानी भोपाल से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा ने रैपिडो ड्राइवर पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और बाद में लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोलार में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से सिवनी जिले की रहने वाली है और वर्तमान में भोपाल के कोलार इलाके में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। छात्रा का आरोप है कि घटना अक्टूबर महीने में हुई थी, लेकिन डर और धमकियों के कारण वह उस समय शिकायत दर्ज नहीं करा सकी।

आरोपी रैपिडो ड्राइवर है

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी तरुण लोखंडे, जो पेशे से रैपिडो ड्राइवर है और उसी जिले का रहने वाला है, ने उसके अकेले होने का फायदा उठाया। छात्रा के अनुसार, आरोपी उसके घर में घुसा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसे बदनाम करने की धमकी दी और लगातार मानसिक रूप से परेशान करता रहा।

आरोपी की गर्लफ्रेंड ने भी प्रताड़ित किया

छात्रा का यह भी आरोप है कि आरोपी की गर्लफ्रेंड, जो इंदौर से भोपाल आई थी, उसने भी उसे डराया-धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने साहस जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज

कोलार थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment