कोयले का अवैध ट्रांसपोर्टिंग कर रहे 8 हाइवा वाहनों को खनिज विभाग के अमले ने किया जप्त, कोल माफियाओं में मचा हड़कंप 

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Wednesday, December 17, 2025 11:54 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Singrauli News: अवैध कोयला का कारोबार से सिंगरौली जिले का पुराना नाता है. वैसे तो सिंगरौली को काले हीरे की खान के रूप में जाना जाता है और यहाँ के खान से निकलने वाला कोयला पूरे देश में प्रसिद्ध है, लेकिन यहाँ के कोयला खान से अवैध कोयला का कारोबार भी बड़ी तेजी से हो रहा है, जिले के शहर से होकर कोयला का अवैध परिवहन करने के आरोप में प्रशासन को कई दिनों से लगातार शिकायत मिलती रही थी जिस पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई. वाहनों की चेकिंग के दौरान खनिज विभाग के अमले ने कोयले से भरा 8 हाईवा वाहनों को जब्त कर लिया है.

बताया जा रहा है जिला प्रशासन को ग्रामीणों के द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थी कि जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के कई इलाकों से अवैध कोयला का परिवहन जारी है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच के लिए खनिज विभाग के अमले को भेजा , खनिज विभाग के अमले ने बरहवा टोला झिंगुरदह में अवैध कोयले का परिवहन कर रहे 8 हाइवा वाहनों को जप्त कर मोरवा थाने में खड़ा कराया गया है.जानकारी के अनुसार इन सभी ट्रक में कोयला लोड है जिनके पास सही दस्तावेज नहीं पाए गए।

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया है कि 8 कोयला लोड हाइवा खनिज विभाग की टीम ने पकड़े हैं।पकड़े गए सभी वाहनों को जप्त कर वाहनों के कागजात की जांच शुरू कर दी है। हाइवा में लोड कोयला वैध है या अवैध है इसकी जांच की जा रही है, फिरहाल सभी वाहनों को थाने में जप्त कर जांच शुरू कर दी है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment