किशमिश का पानी पीने के चौंकाने वाले फायदे, जानें कितने दिन तक लें

By: MPLive Team

On: Tuesday, January 20, 2026 4:20 PM

किशमिश का पानी पीने के चौंकाने वाले फायदे, जानें कितने दिन तक लें
Google News
Follow Us
---Advertisement---

हम सभी ड्राय फ्रूट्स के फायदे तो जानते ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई सूखे मेवों का पानी भी बहुत लाभदायक होता है? जी हां, जो किशमिश आप केवल स्वाद के लिए खाते हैं, उसमें भी कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे छुपे होते हैं। किशमिश में कई तरह के रासायनिक और पोषण तत्व पाए जाते हैं। लेकिन अगर आप किशमिश से मिलने वाले पोषक तत्वों का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से किशमिश के सारे पोषक तत्व अच्छे से शरीर में अवशोषित हो जाते हैं। आजकल कई लोग अपनी त्वचा और बालों की देखभाल के लिए किशमिश के पानी का सेवन कर रहे हैं। आशीर्वाद आयुर्वेद की डायरेक्टर और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. चंचल शर्मा से जानिए किशमिश के पानी के फायदे और इसे कितने दिन पीना आवश्यक होता है।

किशमिश के पानी से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

किशमिश का पानी पाचन क्रिया को सुधारने में मददगार होता है। यह फाइबर का प्राकृतिक स्रोत है, जो गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और आपकी पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, किशमिश में प्राकृतिक रूप से आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो हेमोग्लोबिन बढ़ाने और एनीमिया जैसी कमजोरी को दूर करने में सहायक है। नियमित रूप से किशमिश का पानी पीने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और कमजोरी कम होती है।

किशमिश का पानी शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। यह आपके लीवर की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इससे आपकी त्वचा की चमक भी बढ़ती है और समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है। वजन बढ़ाने या घटाने के लिए भी किशमिश का पानी लाभकारी है। यह आपको ऊर्जा देता है और कैलोरी की कमी को पूरा करता है, इसलिए जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए यह खासतौर पर फायदेमंद होता है। वहीं, इसे सीमित मात्रा में नियमित लेने से मेटाबॉलिज्म भी सुधरता है।

किशमिश के पानी में कई विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे आप बीमारियों से लड़ने में अधिक सक्षम हो जाते हैं और बार-बार होने वाली संक्रमणों से बचाव होता है। हृदय रोगों से बचाव के लिए भी यह पानी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है, जो हृदय को मजबूत करता है और रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसलिए, हृदय रोगियों और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए किशमिश का पानी लाभकारी साबित हो सकता है।

किशमिश का पानी कैसे बनाएं और कितने दिन पीना चाहिए?

किशमिश का पानी बनाने के लिए 10 किशमिश को अच्छी तरह से धोकर एक गिलास पानी में रातभर भिगो दें। सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पी लें। इच्छानुसार आप भिगोई हुई किशमिश को चबाकर भी खा सकते हैं। इसके सेवन की अवधि आपकी जरूरत और समस्या पर निर्भर करती है। अगर आप सामान्य स्वास्थ्य लाभ के लिए किशमिश का पानी पी रहे हैं, तो इसे 15 से 20 दिनों तक लगातार पी सकते हैं। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं, वे इसे 20 से 30 दिनों तक बिना किसी ब्रेक के पी सकते हैं। वहीं, एनीमिया या कमजोरी से पीड़ित लोग लगभग एक महीने तक नियमित इसका सेवन कर सकते हैं।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment