Honor ने Mobile World Congress (MWC) 2026 से पहले अपना नया रोबोट फोन लॉन्च किया है। यह कंपनी की नई Alpha रणनीति के तहत पहला उत्पाद है। Honor के CEO ली जियान के अनुसार इस फोन का मकसद यूजर्स को केवल स्मार्टफोन नहीं बल्कि एक ऐसा साथी देना है जिसमें दिमाग और हाथ-पैर दोनों हों। यह फोन सामान्य स्मार्टफोन से अलग इसलिए है क्योंकि यह न केवल सोचता है बल्कि आपके आदेशों और परिस्थितियों के अनुसार हरकत भी करता है।
रोबोटिक कैमरा और AI तकनीक
Honor रोबोट फोन की सबसे खासियत इसका रोबोटिक कैमरा है। यह कैमरा यूजर की आवाज़ पर प्रतिक्रिया करता है और नए प्रकार का इंटरैक्शन प्रदान करता है। कैमरा फोन के शरीर से बाहर निकलकर फोटो लेता है और अपने गर्दन को घुमाकर विषय के अनुसार एडजस्ट होता है। साथ ही यह कैमरा Gesture कंट्रोल और AI ट्रैकिंग तकनीक के साथ आता है जिससे यह आपके हर मूवमेंट को पहचानकर सही एंगल में फोटो या वीडियो कैप्चर करता है। यह फीचर खासकर व्लॉगर, स्ट्रीमर और वीडियो कॉल करने वाले यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी है।
इंटरैक्टिव और व्यक्तिगत अनुभव
Honor ने इस फोन को सिर्फ स्मार्टफोन नहीं बल्कि एक पर्सनल असिस्टेंट और साथी बनाने का दावा किया है। रोबोटिक AI उपयोगकर्ताओं को जेस्चर कंट्रोल, संगीत के साथ सिंक्रनाइज़ मूवमेंट और भौतिक इंटरैक्शन जैसी सुविधाएं देगा। इसका उद्देश्य फोन को केवल धातु का टुकड़ा न बल्कि एक जीवंत और इंटरैक्टिव साथी बनाना है। वीडियो कॉल, कंटेंट क्रिएशन और रियल टाइम इंटरैक्शन अब पूरी तरह नए अंदाज में होंगे।
वीडियो कॉल और कैमरा इनोवेशन
रोबोट फोन वीडियो कॉल में भी क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। फोन का कैमरा आपके मूवमेंट के अनुसार अपने आप पैन और टिल्ट करता है। साथ ही यह Gesture कंट्रोल और म्यूजिक ड्रिवन मूवमेंट के साथ इंटीग्रेटेड है। कैमरा में 200 मेगापिक्सल सेंसर और 4DoF जिम्बल शामिल है। जिम्बल को पिछले प्रोटोटाइप की तुलना में 70 प्रतिशत कम किया गया है जिससे फोन हल्का और फोटो स्थिर होगी। फिलहाल प्रोसेसर, बैटरी और कीमत की जानकारी नहीं मिली है। Honor ने बताया कि यह फोन 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च होगा।







