फाइनल मैच की मेजबानी भारत के पास, स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन में भारी लाभ

By: MPLive Team

On: Thursday, March 5, 2026 5:01 PM

फाइनल मैच की मेजबानी भारत के पास, स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन में भारी लाभ
Google News
Follow Us
---Advertisement---

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है। नॉकआउट मुकाबले में हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि विजेता सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा। इसके साथ ही, इस टूर्नामेंट की सह-मेजबानी कर रहे श्रीलंका को आर्थिक रूप से होने वाली कमाई पर भी सवाल उठे हैं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कुल इनामी राशि करीब 113 करोड़ रुपये (13.5 मिलियन डॉलर) रखी गई है। हालांकि मेजबान देशों के लिए असली मुनाफा प्राइज मनी से नहीं, बल्कि ब्रॉडकास्ट राइट्स, टिकट बिक्री और स्पॉन्सरशिप से आता है। भारत और श्रीलंका भले ही संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं, लेकिन आर्थिक लाभ की बात हो तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का पलड़ा भारी है। श्रीलंका की कम क्षमता वाले स्टेडियम और कम हाई-प्रोफाइल मैचों की वजह से उनकी डायरेक्ट कमाई भारत के मुकाबले कम हो रही है।

टूरिज्म और स्थानीय आर्थिक प्रभाव

मेजबानी का असली फायदा टूरिज्म और स्थानीय व्यवसायों के लिए देखने को मिलता है। विदेशी और घरेलू दर्शक मैच देखने आते हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी और लोकल रिटेल मार्केट में भारी आर्थिक हलचल होती है। भारत में होने वाले मैचों के दौरान यह असर व्यापक होता है और अरबों रुपये का सर्कुलेशन होता है, जबकि श्रीलंका में यह प्रभाव सीमित क्षेत्रों तक ही रहता है। बड़े शहरों में होटल बुकिंग लगभग 100 प्रतिशत तक हो जाती है और हवाई यात्रा की मांग बढ़ जाती है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और ब्रांड वैल्यू का खेल

श्रीलंका ने अपने स्टेडियम, सिक्योरिटी और ट्रांसपोर्टेशन पर भारी निवेश किया है, जो भविष्य में उनके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। वहीं, भारत पहले से मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और ब्रांड वैल्यू के साथ इस रेस में आगे है। फाइनल जैसे हाई-वोल्टेज मैचों की मेजबानी भारत के पास होने से विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप का सबसे बड़ा हिस्सा बीसीसीआई की झोली में जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्थिक मुनाफे के मामले में भारत श्रीलंका से काफी आगे है और टूर्नामेंट से प्राप्त लाभ लंबी अवधि तक महसूस किया जाएगा।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment