अब डॉक्टर मरीज से पूछने के बजाय AI सिस्टम MedOS की मदद से बीमारी का इलाज तय कर सकेंगे। यह सिस्टम मरीज के लक्षण और रिपोर्ट देखकर डॉक्टर को सबसे सही ट्रीटमेंट सुझाता है। जूनियर डॉक्टर भी इसका उपयोग करके एक्सपर्ट जैसे निर्णय ले सकते हैं।
मरीज और रिपोर्ट का विश्लेषण
स्टैनफॉर्ड और प्रिंसटन के रिसर्चर्स ने MedOS तैयार किया है। यह सिस्टम मरीज की रिपोर्ट, टेस्ट और लक्षणों को देखकर डॉक्टर को सही इलाज और दवाओं का सुझाव देता है। इससे इलाज में तेजी और सटीकता आती है।
सर्जरी में भी मददगार
MedOS XR स्मार्ट ग्लासेस और स्मार्ट ग्लव के साथ काम करता है। डॉक्टर 3D मॉडल देखकर शरीर की दिक्कत समझ सकते हैं। रोबोटिक इंस्ट्रक्शन से सर्जरी और इंजेक्शन देने जैसे काम आसान हो जाते हैं।
फिलहाल अमेरिका में उपयोग
अभी यह सिस्टम अमेरिका के ब्लड सेंटर और पैथलॉजी डिपार्टमेंट में टेस्ट और रिपोर्ट एनालिसिस के लिए उपयोग हो रहा है। रिसर्चर्स का कहना है कि भविष्य में इसमें और फीचर्स जुड़ेंगे।







