असम के गोगामुख में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली रैली है जो असम में चुनाव घोषणा के बाद हुई है। उनका दावा था कि असम में बीजेपी की सरकार हैट्रिक करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि असम अब चाय के अलावा चिप के लिए भी जाना जाएगा। हमारा रोडमैप असम को विकसित करने के लिए यही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम ने पिछले दस वर्षों में पहले सर्बानंद सोनोवाल और फिर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सेवा और सुशासन का एक नया युग देखा है। ये असम चुनाव है कि एक विकसित भारत के लिए एक विकसित असम बन जाए। BJP की सरकार जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है, और कांग्रेस भी हार की हैट्रिक लगाने को तैयार है। कांग्रेस के स्वघोषित “शहजादा” पराजय का शतक लगाने को तैयार हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि असम भाजपा ने कल एक उत्कृष्ट घोषणापत्र जारी किया। आज मंगलवार था, और यह घोषणापत्र असम में और अधिक “मंगल” लाने वाला है। यह मंगलवार को आया “मंगल पत्र” है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम ने पिछले दस वर्षों में बड़ा विकास किया है। ये २०-२५ वर्षीय युवा केवल BJP-NDA के सुशासन का गवाह हैं। इन्होंने कांग्रेस शासन के दंगे नहीं देखा, जब असम से सिर्फ बम, बंदूकें, दंगे और कर्फ्यू की खबरें आती थीं। डबल-इंजन सरकार ने असम में स्थायी शांति के लिए एक नया रास्ता खोला है। असम में पिछले दस वर्षों में हजारों बेटे-बेटियों ने बंदूकों को छोड़कर एक नए भविष्य की ओर रुख किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक दौर था जब असम दुनिया भर में चाय के लिए चर्चा में था। अब असम को दुनिया भर में चाय और “चिप” के लिए भी जाना जाएगा। असम के सेमीकंडक्टर प्लांट से चिप उत्पादन जल्द ही शुरू हो जाएगा। इससे असम आधुनिक तकनीक का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा। आने वाले समय में, फोन, कार, टीवी, फ्रिज सब कुछ असम में निर्मित चिप्स पर चलेगा। हमारा रोडमैप असम को विकसित करना है।







