यह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा लोगों के लिए एक अच्छी संभावना है।मध्य प्रदेश पुलिस ने बैंड विभाग में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 679 पद भरे जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 19 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो पुलिस विभाग में करियर बनाना चाहते हैं. और संगीत से जुड़े कौशल रखते हैं
इस भर्ती में 679 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें सामान्य श्रेणी के लिए 184 पद, OBC के लिए 183 पद, SC के लिए 108 पद, ST के लिए 136 पद और EWS के लिए 68 पद हैं
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष तक होनी चाहिए। 19 अप्रैल 2026 को आयु की गणना की जाएगी।सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा से छूट मिलेगी
आवेदन की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये देना होगा। MP ऑनलाइन पोर्टल के लिए अलग से 150 रुपये देना होगा
उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा पास करनी चाहिए। हालांकि, कुछ पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास भी रखी गई है
भर्ती के लिए भी शारीरिक मानदंड बनाए गए हैं। OBC और EWS लोगों के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और सीना 81 सेमी से 86 सेमी होना चाहिए। SC और ST वर्ग के लिए लंबाई 165 सेमी और सीना 79-84 सेमी निर्धारित है.वहीं गोरखा, गढ़वाली और कुमाऊं वर्ग के लिए लंबाई 158 सेमी और सीना 76-81 सेमी रखा गया है
चयनित उम्मीदवारों को 19,500 से 62,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। उन्हें राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे
इस भर्ती में चयन कई चरणों से होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट और बैंड प्लेइंग टेस्ट लिया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल मेजरमेंट, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा
उम्मीदवार को पहले आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद, ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके फार्म भरें।
आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क भुगतान करें।
अंत में, आवेदन का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।







