Noida समाचार: नोएडा प्राधिकरण ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है जो न्यू नोएडा (DNGIR) के सपनों को साकार करेगा। भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिली है, जिसमें किसानों के लिए मुआवजे की नई दरें निर्धारित की गई हैं। अब न्यू नोएडा के किसानों को भी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की तरह मुआवजा मिलेगा
अधिग्रहण की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली असमंजस की स्थिति लंबे समय से मुआवजे की दरों को लेकर बनी हुई थी। अब प्राधिकरण ने प्रति वर्ग मीटर 4300 रुपये की दर निर्धारित की है। यह दर यीडा के समान होने से क्षेत्र के करीब 80 गांवों के किसानों में संतोष बढ़ने की उम्मीद है. इस पारदर्शी नीति से भविष्य में भूमि अधिग्रहण के दौरान होने वाले विवादों की संभावना भी कम होगी
न्यू नोएडा का विकास मास्टर प्लान 2041 के तहत चार चरणों में किया जाना है. भूमि अधिग्रहण की शुरुआती प्रक्रिया के लिए प्राधिकरण ने 800 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है. पहले चरण में हजारों हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित कर वहां औद्योगिक और आवासीय परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. अधिकारियों का लक्ष्य है कि तय समय सीमा के भीतर बुनियादी ढांचा तैयार कर निवेशकों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें
New Noida को एक आधुनिक औद्योगिक शहर बनाने की योजना है। बेहतर कनेक्टिविटी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण यहां बड़े पैमाने पर निवेश आने की संभावना है। इससे न केवल नोएडा की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर भी पैदा होंगे. यह परियोजना आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक हब के रूप में उभरेगी







