Apple ने जारी किया iOS 26 का 6th डेवलपर बीटा अपडेट, नए रिंगटोन और विजुअल इफेक्ट्स के साथ बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Apple ने iPhone यूज़र्स के लिए iOS 26 का 6th डेवलपर बीटा अपडेट जारी कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने iPadOS, watchOS, tvOS, macOS के लिए भी अपडेट जारी किए हैं। ऐसे में अब लग रहा है कि कंपनी सितंबर में अपना स्टेबल अपडेट जारी कर सकती है, क्योंकि इस बार लेटेस्ट बीटा में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन इस अपडेट में कुछ छोटे बदलाव और फीचर्स भी जोड़े गए हैं जो ओवरऑल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।

ये अपडेट भले ही छोटे लगें, लेकिन इनका मकसद सिस्टम को तेज़, स्मूथ और बेहतर बनाना है। आइए जानें कि इस अपडेट में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं, नई रिंगटोन से लेकर और भी बहुत कुछ…

इस अपडेट में क्या नया है?

नए अपडेट में कई नई रिंगटोन शामिल हैं, जैसे कि Buoyant, Dreamer, Tech, Pop, Reflected और Surge। इसके साथ ही ‘Little Bird’ नाम से एक नई रिंगटोन भी जोड़ी गई है। इसके अलावा, सेटिंग्स में टॉगल बटन दबाने पर अब एक खास लिक्विड ग्लास इफ़ेक्ट देखने को मिलता है, जो विजुअल एक्सपीरियंस को और भी आकर्षक बनाता है।

नए रिंगटोन

  • Buoyant
  • Dreamer
  • Tech
  • Pop
  • Reflected
  • Surge
  • Little Bird

लिक्विड ग्लास इफेक्ट

अपडेट के बाद, लॉक स्क्रीन पर लिक्विड ग्लास इफ़ेक्ट में सुधार किया गया है। लॉक स्क्रीन पर घड़ी अब ज़्यादा पारदर्शी है, लेकिन इसकी फ्रॉस्टेड ग्लास जैसी शैली बरकरार है। पासकोड बटन को भी पहले से ज़्यादा पारदर्शी बनाया गया है।

नेविगेशन और एनिमेशन में सुधार

अपडेट के बाद, ऐप्स में नेविगेशन बार को और भी ज़्यादा स्मूथ बनाया गया है। कुछ जगहों पर पारदर्शिता बढ़ाई गई है, जिससे टेक्स्ट पढ़ना आसान हो गया है। ऐप्स खोलने और बंद करने के एनिमेशन अब पहले से ज़्यादा तेज़ हैं और इनमें थोड़ा सा बाउंस इफ़ेक्ट भी जोड़ा गया है, जो लॉक स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर पर नए एनिमेशन जैसा ही लगता है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment