Honor X7c 5G आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी की X सीरीज़ का लेटेस्ट वर्ज़न है, जिसे बजट रेंज में लॉन्च किया गया है। इस फोन में कंपनी ने 6.8 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया है। साथ ही, फोन स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5200mAh की है, जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी सभी जानकारी।
Honor X7c 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने Honor X7c 5G को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। यह कीमत फोन के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन फॉरेस्ट ग्रीन और मूनलाइट व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस फ़ोन की बिक्री 20 अगस्त 2025 से अमेज़न पर शुरू होगी।
Honor X7c 5G के स्पेसिफिकेशन
फ़ीचर्स
फ़ीचर्स की बात करें तो, Honor X7c 5G स्मार्टफोन में 6.8-इंच का LCD FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं, आपको 850 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस भी मिलेगी। इसके अलावा, इस फ़ोन में स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें आपको 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगी।
कैमरा
फ़ोटोग्राफ़ी के लिए फ़ोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ़ोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी
Honor X7c 5G फ़ोन की बैटरी 5200mAh की है, जिसके साथ आपको 35W फ़ास्ट चार्जिंग स्पीड मिलेगी। सुरक्षा के लिए फ़ोन में साइड-माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फ़ोन को वाटर प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग मिली है। अमेज़न लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन ने 3 मिनट वॉश टेस्ट पास कर लिया है। यानी अगर आप इसे पानी से भी धोएंगे तो भी इस फोन को कोई नुकसान नहीं होगा।







