Vivo T4 Pro भारत में जल्द लॉन्च, मिलेगा 3x पेरिस्कोप ज़ूम और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T4 Pro: Vivo भारत में अपनी T सीरीज़ का एक नया फ़ोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फ़ोन अब ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो गया है। इसे Vivo T4 Pro नाम से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर इसका टीज़र वीडियो भी जारी किया है, जिसमें फ़ोन का बैक पैनल और कैमरा दिखाई दे रहा है। Vivo का यह फ़ोन 3x पेरिस्कोप ज़ूम फ़ीचर के साथ आएगा।

Vivo T4 Pro का टीज़र वीडियो

Vivo ने अपने X हैंडल से टीज़र वीडियो शेयर किया है। यह फ़ोन Vivo T4 Series का प्रो मॉडल होगा और पिछले साल आए Vivo T3 Pro का अपग्रेडेड वर्ज़न है। टीज़र के अनुसार, फ़ोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप होगा और यह गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। फ़ोन में पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले जैसे फ़ीचर्स देखने को मिलेंगे। साथ ही, यह फ़ोन वाटरप्रूफ भी होगा।

Vivo T4 Pro के फ़ीचर्स

  • अब तक, Vivo T4 सीरीज़ में T4 Lite, T4 5G, T4R 5G और T4X 5G मॉडल लॉन्च किए जा चुके हैं।
  • T4 Pro इस सीरीज़ का पाँचवाँ मॉडल होगा।
  • रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन में 6.78-इंच 1.5K रेज़ोल्यूशन डिस्प्ले होगा और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर से लैस होगा।
  • फोन में 50MP का मेन कैमरा होने की उम्मीद है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment