SBI Credit Rewards New Rule: क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स को लोग हमेशा बोनस मानते हैं। चाहे शॉपिंग हो, बिल भुगतान हो या ऑनलाइन गेमिंग, पॉइंट्स इकट्ठा करने की आदत हर जगह आम हो गई है। लेकिन अब एसबीआई कार्ड ने अपने रिवॉर्ड प्रोग्राम के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ये नए नियम 1 सितंबर, 2025 से लागू होंगे।
किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर?
SBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, Lifestyle Home Centre SBI Card, Lifestyle Home Centre SBI Card Select और Lifestyle Home Centre SBI Card Prime के ग्राहकों को अब डिजिटल गेमिंग (Digital Gaming) और सरकारी पोर्टल (Government Portal) पर किए गए भुगतान पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट (Reward Points) नहीं मिलेंगे। यानी, इन विशेष श्रेणी के खर्चों को अब पॉइंट्स कमाने की सूची से बाहर कर दिया गया है।
पहले भी हुए हैं बदलाव
बैंक समय-समय पर अपने प्रोग्राम और पॉलिसी को अपडेट करता रहा है। पिछली बार दिसंबर 2024 में SBI Card ने डिजिटल गेमिंग (Digital Gaming) पर रिवॉर्ड पॉइंट्स (Rewards Points) बंद कर दिए थे। ताकि Card का इस्तेमाल सिर्फ़ अतिरिक्त लाभ के लिए न हो, बल्कि ज़रूरत और ज़िम्मेदारी से जुड़ा हो।
सिर्फ़ SBI ही नहीं, बल्कि HDFC बैंक ने भी जून 2025 में ऐसा ही बदलाव किया था। 1 जुलाई से कौशल-आधारित ऑनलाइन गेमिंग लेनदेन (Online Gaming Transactions) पर कोई पॉइंट नहीं दिए जा रहे हैं।
रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल कैसे करें? (How to use reward points?)
अब सवाल यह है कि जो पॉइंट्स पहले से मौजूद हैं, उनका क्या होगा? तो SBI कार्ड्स के मुताबिक, रिवॉर्ड रिडेम्पशन (Rewards Redemption) के लिए 99 रुपये का शुल्क और टैक्स देना होगा। पॉइंट्स से खरीदे गए प्रोडक्ट कार्डधारक के पंजीकृत पते पर ही डिलीवर किए जाते हैं।
वहीं, अगर आप बकाया राशि का भुगतान पॉइंट्स से करना चाहते हैं, तो कम से कम 2000 पॉइंट्स का इस्तेमाल करना होगा। यह भी ध्यान देने योग्य है कि अलग-अलग SBI कार्ड्स के पॉइंट्स को एक-दूसरे के साथ ट्रांसफर या संयोजित नहीं किया जा सकता।
Reward Points का लाभ अब पहले जितना आसान नहीं रहा। क्रेडिट कार्ड कंपनियाँ लगातार अपनी नीतियों में बदलाव कर रही हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि ग्राहक अपने कार्ड के नियमों को ध्यान से पढ़ें और उसके अनुसार ही खर्च करें, ताकि फ़ायदा भी उठा सकें और नुकसान से भी बच सकें।







