Google ने अपना तीसरा फोल्डेबल फोन, Pixels 10 Pro Fold, ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। Google का यह फोल्डेबल फोन अल्ट्रा-थिन ग्लास से बना है। कंपनी का दावा है कि इसकी फोल्डेबल स्क्रीन 10 साल तक खराब नहीं होगी। यह Samsung के हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 7 और Vivo X Fold 5 को कड़ी टक्कर देगा। Google का यह फोल्डेबल फोन पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9 Pro Fold का अपग्रेड है।
Google Pixels 10 Pro Fold Specifications
Pixels 10 Pro Fold : स्टोरेज
- Google का यह फोल्डेबल फोन केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट, 16 जीबी रैम और 256 जीबी में आता है।
Pixels 10 Pro Fold : कलर
- इसे केवल एक ही कलर ऑप्शन, मूनस्टोन में लॉन्च किया गया है।
Pixels 10 Pro Fold : कीमत और ऑफर
- Google के इस फोल्डेबल फोन की कीमत 1,72,999 रुपये है।
- इसकी खरीद पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और अन्य बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
- इस फोन को अभी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
- हालाँकि, फोन की बिक्री अगले महीने यानी अक्टूबर में शुरू होगी।
Google Pixels 10 Pro Fold Features
Pixels 10 Pro Fold : डिस्प्ले
- Google के इस फोन में 8 इंच का सुपर एक्वा फ्लेक्स डिस्प्ले है। इस फ़ोन में अल्ट्रा-थिन फोल्डेबल स्क्रीन है, जो 3000 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।
- यह फ़ोन 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और HDR जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।
- इसमें 6.4 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले है।
- फ़ोन में OLED डिस्प्ले पैनल है, जो 3000 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
Pixels 10 Pro Fold : प्रोसेसर और OS
- Google का यह फोल्डेबल फ़ोन Tensor G5 प्रोसेसर पर चलता है।
- इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
Pixels 10 Pro Fold : बैटरी
- यह फ़ोन 5,015mAh की बैटरी के साथ 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर सपोर्ट करता है।
Pixels 10 Pro Fold : कैमरा
- फ़ोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
- इसमें 48MP का मेन, 10.5MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा होगा।
- सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 10MP का कैमरा होगा।







