महिंद्रा BE 6 Batman Edition EV: लिमिटेड एडिशन SUV 135 सेकंड में सोल्ड आउट

Google News
Follow Us
---Advertisement---

BE 6 Batman Edition: महिंद्रा ने अपने फ्रीडम_एनयू इवेंट में BE 6 बैटमैन एडिशन लॉन्च करके ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। शुरुआत में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की सिर्फ़ 300 यूनिट बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन भारी मांग को देखते हुए कंपनी ने इसका उत्पादन बढ़ाकर 999 यूनिट कर दिया।

खास बात यह है कि बुकिंग शुरू होने के सिर्फ़ 135 सेकंड में ही सभी यूनिट बिक गईं। इस लिमिटेड एडिशन को महिंद्रा ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के साथ मिलकर बनाया है और इसका डिज़ाइन हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म द डार्क नाइट ट्रिलॉजी से प्रेरित है।

BE 6 Batman Edition : डिज़ाइन

महिंद्रा के नए BE 6 बैटमैन एडिशन का एक्सटीरियर देखने लायक है। पूरी बॉडी पर कस्टम साटन ब्लैक फिनिश है जो दूर से देखने पर इसे प्रीमियम लुक देता है। इसके साथ ही, अल्केमी गोल्ड रंग में पेंट किए गए सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स का कंट्रास्ट इसे और भी पावरफुल बनाता है। हालाँकि, बड़े 20-इंच के अलॉय व्हील, आगे के दरवाजों पर कस्टम बैटमैन डेकल्स और पीछे की तरफ “BE 6 × द डार्क नाइट” बैज इसे भीड़ से अलग बनाते हैं।

BE 6 Batman Edition : फ़ीचर्स

इस महिंद्रा ईवी का इंटीरियर एक शानदार और सिनेमाई एहसास देता है। डैशबोर्ड में अनोखे नंबरों के साथ ब्रश्ड गोल्ड प्ले है, जबकि चारकोल लेदर इंस्ट्रूमेंट पैनल में गोल्ड हाइलाइट्स हैं। सीटें साबर और लेदर के मिश्रण से बनी हैं जिन पर गोल्ड स्टिचिंग और बैट लोगो की डिज़ाइन है। स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कंट्रोल कनेक्टर और बूस्ट बटन पर भी बैट लोगो है। जैसे ही कार स्टार्ट होती है, इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर बैटमैन थीम वाला वेलकम एनीमेशन शुरू हो जाता है।

BE 6 Batman Edition : रेंज 

पावरट्रेन की बात करें तो, इस ईवी में 79 kWh का शक्तिशाली बैटरी पैक है जो पूरी तरह चार्ज होने पर 683 किमी तक की रेंज का दावा करता है। जबकि वास्तविक परिस्थितियों में, एसी चालू होने पर भी, यह आराम से 500 किमी से ज़्यादा चल सकती है। लिमिटेड एडिशन होने के कारण, इसका विशिष्ट डिज़ाइन और फ़ीचर्स इसे बेहद खास बनाते हैं।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment