BOB Home Loan: त्योहारी सीज़न शुरू होने से पहले, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने घोषणा की है कि अब उसके होम लोन और कार लोन दोनों सस्ते हो गए हैं। इसका सीधा असर लोन लेने वालों और पहले से EMI चुका रहे ग्राहकों पर पड़ेगा।
यानी, अब अगर आप नया घर या कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सही साबित हो सकता है, क्योंकि आपकी जेब पर EMI का बोझ पहले से हल्का होगा।
BOB होम लोन हुए सस्ते
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने होम लोन की ब्याज दर में 0.25% से ज़्यादा की कटौती की है। इसके बाद, अब BOB के होम लोन 8.85% की ब्याज दर पर उपलब्ध हैं।
- पिछली ब्याज दर: 9.15%
- अब नई दर: 8.85%
BOB कार लोन भी हुए सस्ते
ग्राहकों को कार लोन में भी लाभ मिलेगा। बैंक ने कार लोन की ब्याज दर में 0.25% से ज़्यादा की कटौती की
- पिछली ब्याज दर: 8.40%
- अब नई दर: 8.15%
कितनी कम होगी EMI?
- बैंक द्वारा की गई इस कटौती का सीधा असर EMI पर पड़ेगा। उदाहरण के लिए, अगर आपने 20 साल के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन लिया है।
- पहले EMI लगभग ₹27,282 थी। अब नई ब्याज दर लागू होने के साथ, EMI घटकर ₹26,703 रह जाएगी।
- यानी, आपकी जेब में हर महीने लगभग ₹579 की बचत होगी और लंबे समय में यह बचत लाखों रुपये तक पहुँच सकती है।
- त्योहारी सीज़न में जहाँ लोग नए घर और गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा के इस कदम से ग्राहकों को और राहत मिलेगी। अब EMI सस्ती होने से लोग बिना ज़्यादा बोझ के अपने सपने पूरे कर पाएँगे।







