PF Balance Withdrawal: लगभग हर नौकरीपेशा व्यक्ति के पास PF खाता होता है और लोग इसे अपनी बचत का सबसे भरोसेमंद विकल्प मानते हैं। यह खाता न केवल सेवानिवृत्ति (Retirement) के समय काम आता है, बल्कि अचानक ज़रूरत पड़ने पर भी मदद करता है। अभी तक इससे पैसे निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम करना पड़ता है और क्लेम स्वीकृत होने के बाद खाते में पैसे पहुँचने में कई दिन लग जाते हैं।
इस वजह से कई बार आपातकालीन स्थितियों (Emergency situations) में लोग परेशान हो जाते हैं। अब इस प्रक्रिया को आसान और तेज़ बनाने की तैयारी की जा रही है। नियमों में बदलाव के बाद PF से पैसा निकालना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा और कर्मचारियों को जल्दी राहत मिलेगी।
PF का पैसा मिनटों में खाते में पहुँच जाएगा
अब देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए पीएफ खाते से पैसा निकालना आसान हो जाएगा। आपको बता दें कि इस साल एक बड़ा बदलाव आने वाला है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO जल्द ही 3.0 प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है। फिलहाल कर्मचारी अपने खाते से पैसे निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम प्रोसेस करते हैं। लेकिन इसमें समय लगता है।
नई सुविधा के बाद आप UPI और ATM के ज़रिए मिनटों में पैसे निकाल सकते हैं। इससे लगभग 8 करोड़ खाताधारकों को सीधा लाभ होगा। न केवल पैसे निकालना, बल्कि विवरण अपडेट करना और दावा प्रक्रिया भी पहले से तेज़ हो जाएगी।
ATM और UPI से काम आसान होगा
EPFO 3.0 के आने से कर्मचारियों के लिए पीएफ निकासी (PF Withdrawal) बेहद आसान हो जाएगी। इसमें कर्मचारी अपने UAN नंबर को आधार से लिंक करने के बाद सीधे ARM से पैसे निकाल सकेंगे। इसके लिए EPFO की ओर से एक अलग ATM कार्ड जारी किया जाएगा। जिसे EPFO निकासी कार्ड कहा जाएगा।
यह कार्ड बैंक के ATM कार्ड की तरह काम करेगा और सीधे PF खाते से जुड़ा होगा। यानी, जैसे आप आमतौर पर ATM से पैसे निकालते हैं। वैसे ही, आप इस कार्ड से भी आसानी से पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा, अगर कोई UPI से पैसे निकालना चाहता है, तो वह अपने UPI खाते को PF खाते से लिंक करके पैसे निकाल सकता है।







