Flipkart Big Billion Days 2025: iPhone 16, Pixel 9 और Galaxy S24 पर बंपर डिस्काउंट

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Festive Season Sale: फ्लिपकार्ट ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सीज़न सेल की घोषणा कर दी है। यह बिग बिलियन डेज़ सेल 23 सितंबर से शुरू होने जा रही है। लोग साल भर इस सेल का इंतज़ार करते हैं क्योंकि इस सेल में मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और घरेलू उपकरणों पर भारी छूट मिलती है। इस बार भी ऐसा ही होने वाला है। तो आइए जानते हैं इस सेल में स्मार्टफ़ोन पर मिलने वाले बेस्ट डील्स।

iPhone 16 पर सबसे बड़ा ऑफर

Apple की नई iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च होने वाली है, ऐसे में फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि यह फ़ोन 70 हज़ार से कम में मिलेगा, ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के बाद भी यह 60 हज़ार रुपये से कम में मिलेगा।

Google Pixel 9 सीरीज़ सबसे कम कीमत पर

Google की नई Pixel 10 सीरीज़ आ गई है, जिसके चलते फ्लिपकार्ट पर Pixel 9 सीरीज़ पर भारी छूट मिलेगी। इस लाइनअप के Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL फ़ोन अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही, बैंक ऑफ़र और कार्ड डिस्काउंट भी उपलब्ध होंगे।

Samsung Galaxy S24 पर बेहतरीन डील

Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S24, जिसे पिछले साल 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, इस सेल में 40,000 रुपये से भी कम कीमत पर उपलब्ध होगा। यह डील बेहद सीमित समय के लिए उपलब्ध होगी और ऐसे में ग्राहकों को बेहतरीन वैल्यू मिलने वाली है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment