Saving Account Vs Salary Account: आजकल लगभग हर किसी के पास बैंक खाता होता है। कर्मचारियों के लिए, कंपनी आमतौर पर Salary Account खोलती है, लेकिन कई लोग सैलरी मिलने के बाद भी बचत खाते का इस्तेमाल करते हैं। इन दोनों खातों के कार्य, नियम और लाभ अलग-अलग हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं या नया खाता खोलने की सोच रहे हैं, तो यह अंतर जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
सैलरी अकाउंट क्या है? (What is a salary account?)
Salary Account एक ऐसा खाता होता है जो आपकी कंपनी आपके नाम से बैंक में खोलती है ताकि आपकी सैलरी हर महीने सीधे उसमें आ सके। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको कोई न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance) रखने की ज़रूरत नहीं होती। यानी, खाते में कम पैसे होने पर भी बैंक कोई शुल्क नहीं लेता।
कई बैंक डेबिट कार्ड, नेट और मोबाइल बैंकिंग, खरीदारी पर कैशबैक और ज़्यादा मुफ़्त लेन-देन की सीमा भी प्रदान करते हैं।
Savings Account क्या है? (What is a savings account?)
Savings Account एक ऐसा खाता होता है जिसे आप बैंक में खुद खोलते हैं। इसमें आप अपनी कमाई या बचत रख सकते हैं और उस पर कुछ ब्याज भी कमा सकते हैं। लेकिन अक्सर इसमें न्यूनतम बैलेंस रखना ज़रूरी होता है, वरना बैंक शुल्क ले सकता है।
Savings Account में पैसा निकालना और जमा करना आसान है, लेकिन इसमें Salary Account जैसे अतिरिक्त लाभ नहीं मिलते।
क्या खाते को बदला जा सकता है?
हाँ, अगर आपकी कंपनी का किसी बैंक के साथ समझौता है, तो आपके Savings Account को Salary Account में बदला जा सकता है। इसके लिए आपको HR से बात करनी होगी। वहीं दूसरी ओर, अगर आपकी नौकरी चली जाती है और Salary Account में पैसा आना बंद हो जाता है, तो बैंक उसे Savings Accounts में बदल देता है और फिर न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance) की शर्त लागू हो जाती है।
अगर आप कर्मचारी हैं, तो Salary Account ज़्यादा सुविधाजनक होता है क्योंकि इसमें ज़ीरो बैलेंस (Zero Balance) और कई अतिरिक्त लाभ मिलते हैं। लेकिन अगर आप फ्रीलांसर हैं या आपकी कंपनी Salary Account नहीं देती, तो बचत खाता एक बेहतर विकल्प है।







