बैंक ऑफ बड़ौदा ने घटाई MCLR दरें, फेस्टिव सीजन में होम और कार लोन होंगे सस्ते

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देश में बड़े त्यौहार आने वाले हैं। इसी बीच त्योहारी सीजन शुरू होते ही बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda)  ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने अपने ओवरनाइट MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया है। यह नई दर अब 7.85 फीसदी होगी और 12 सितंबर से प्रभावी होगी। बैंक के इस फैसले से Home Loan, Car Loan और Personal Loan सस्ते हो जाएंगे। ऐसे में अगर आप त्योहारी सीजन में कार या घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास बेहतर मौका है।

बैंक ने अपने 3 महीने के MCLR को 15 बेसिस प्वाइंट घटाकर 8.20 फीसदी कर दिया है। स्टॉक एक्सचेंज को दिए एक बयान में यह जानकारी दी गई। हालांकि, बैंक ने अपने 1 महीने और 6 महीने के MCLR में कोई बदलाव नहीं किया है।

1 महीने का MCLR 7.95 फीसदी और 6 महीने का MCLR 8.65 फीसदी पर बना रहेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक वर्षीय MCLR, जिसे होम लोन और कार लोन के लिए बेंचमार्क माना जाता है, में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 8.80% पर ही रहेगा।

जानें क्या है MCLR

MCLR वह न्यूनतम ब्याज दर है जिससे कम पर बैंक ऋण नहीं दे सकते। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा अनुमत मामलों को छोड़कर। इसे अप्रैल 2016 में आधार दर प्रणाली के स्थान पर लागू किया गया था ताकि आरबीआई की नीतिगत ब्याज दरों में बदलाव का प्रभाव ग्राहकों तक सीधे और तेज़ी से पहुँच सके।

होम लोन और कार लोन की ब्याज दरें जानें

मीडिया में छपे एक खबर के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा की होम लोन की ब्याज दरें 7.45 प्रतिशत से शुरू होंगी। इसी तरह, कार लोन की दरें 8.15 प्रतिशत से शुरू होंगी। इसी तरह, पर्सनल लोन की दरें 10.40 प्रतिशत से शुरू होंगी।

SBI ने MCLR में कटौती की

हाल ही में, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। एसबीआई ने होम लोन और कार लोन पर ब्याज दरें कम कर दी हैं। एसबीआई ने सीमांत निधि लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की है। ये दरें 15 अगस्त, 2025 से प्रभावी होंगी।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment