KIA Cars Discount: त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है। कार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर्स लेकर आ रही हैं। इसी कड़ी में किआ इंडिया ने भी एक बड़ा ऐलान किया है। GST 2.0 लागू होने से पहले ही कंपनी ने “Pre-GST Savings” और फेस्टिव ऑफर्स (Festive Offers) शुरू कर दिए हैं। ये ऑफर्स 22 सितंबर तक उपलब्ध रहेंगे।
KIA Seltos पर 2.25 लाख रुपये की बचत
अगर फायदों की बात करें तो इस बार सबसे बड़ा फायदा किआ की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Seltos पर मिल रहा है। केरल के ग्राहक इसे खरीदकर 2.25 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। वहीं, तमिलनाडु में 2025 Kia Carens Clavis पर 1.55 लाख रुपये तक और अन्य राज्यों में Carens पर 1.30 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। यानी अलग-अलग राज्यों में रहने वाले ग्राहकों के लिए यह ऑफर दमदार है।
प्री-जीएसटी डिस्काउंट और फेस्टिव ऑफर्स
राज्यवार आंकड़ों पर गौर करें तो उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत में Seltos पर आप 1.75 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में यह लाभ बढ़कर 2 लाख रुपये तक पहुँच जाता है। इस तरह, KIA इंडिया ने Pre-GST discount और फेस्टिव ऑफर्स को मिलाकर ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कुल मिलाकर, यह ऑफर उन परिवारों के लिए एक शानदार मौका है जो इस त्योहारी सीज़न में घर नई कार लाने की योजना बना रहे हैं।







