TVS ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Jupiter का नया वर्ज़न लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Jupiter Stardust Black Edition नाम दिया है। नए वर्ज़न को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। बता दें कि यह वर्ज़न Jupiter SXC डिस्क ट्रिम पर आधारित है और इसकी कीमत उससे सिर्फ़ 1,000 रुपये ज़्यादा है। कंपनी ने इसकी कीमत 93,031 रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी है।
Jupiter Stardust Black Edition : डिज़ाइन
इस स्पेशल एडिशन में इसे और प्रीमियम बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इनमें ब्लैक कलर स्कीम, चमकदार “स्पेकल्ड” पैनल, साइड में ब्रॉन्ज़ रंग का जुपिटर लोगो और “इंडियाज़ मोस्ट अवॉर्डेड स्कूटर” बैज शामिल हैं। इन डिज़ाइन बदलावों की वजह से यह वेरिएंट रेगुलर मॉडल से अलग और आकर्षक दिखता है।
Jupiter Stardust Black Edition: फ़ीचर्स
फ़ीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी का स्मार्टएक्सकनेक्ट सिस्टम है जो वॉयस असिस्ट, नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट, औसत फ्यूल इकॉनमी और “फाइंड माई कार” जैसी स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें अपनी श्रेणी की सबसे लंबी सीट, आगे की तरफ फ्यूल फिलर कैप और इतना स्टोरेज स्पेस है कि इसमें आसानी से दो हेलमेट आ सकते हैं। यह स्कूटर आकार में भी काफी व्यावहारिक है, इसका व्हीलबेस 1,275 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 163 मिमी है।
Jupiter Stardust Black Edition: इंजन
- इस बाइक में 113.3 सीसी का इंजन है जो 5.9 किलोवाट की पावर और 9.8 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
- यह CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
- सस्पेंशन सेटअप में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक हाइड्रॉलिक्स और पीछे की तरफ ट्विन-ट्यूब इमल्शन शॉक एब्जॉर्बर हैं।
- ब्रेकिंग के लिए, इसमें आगे की तरफ 220 मिमी डिस्क और पीछे की तरफ 130 मिमी ड्रम ब्रेक के साथ 12-इंच ट्यूबलेस टायर हैं।







