Yamaha XSR 155 भारत में जल्द लॉन्च – फीचर्स, इंजन और संभावित लॉन्च डेट

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Yamaha XSR 155: भारत में हर महीने लाखों दोपहिया वाहन बिकते हैं और इसमें मोटरसाइकिल सेगमेंट का सबसे बड़ा योगदान है। अब खबर है कि यामाहा अपनी नई बाइक यामाहा XSR 155 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह बाइक बाज़ार में कब लॉन्च होगी और इसके फ़ीचर्स क्या होंगे, इसकी जानकारी सामने आ रही है।

Yamaha XSR 155

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामाहा अगले कुछ महीनों में भारतीय बाज़ार में XSR 155 लॉन्च कर सकती है। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

बाइक टेस्टिंग के दौरान देखी गई

सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लॉन्च से पहले यामाहा XSR 155 की टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग के दौरान बाइक पूरी तरह से ढकी हुई नज़र आई। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे नियो रेट्रो डिज़ाइन के साथ बाज़ार में उतारा जाएगा।

Yamaha XSR 155 : फ़ीचर्स

आधिकारिक तौर पर, फ़ीचर्स की जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी। हालांकि, उम्मीद है कि यामाहा XSR 155 में 17-इंच के अलॉय व्हील, एलईडी हेडलाइट्स, डुअल-चैनल ABS, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सिंगल सीट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Yamaha XSR 155 : इंजन

इस बाइक में 150 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। इसके ज़रिए बाइक 18.5 पीएस की पावर और 14 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगी। बाइक में 5-स्पीड ट्रांसमिशन भी दिया जाएगा।

लॉन्च की तारीख

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि यामाहा XSR 155 को भारतीय बाजार में 11 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment