Mother Dairy ने घटाए दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम, ग्राहकों को मिलेगा GST राहत का फायदा

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Wednesday, September 17, 2025 12:59 PM

Mother Dairy ने घटाए दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम, ग्राहकों को मिलेगा GST राहत का फायदा
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Mother Dairy Products New Price: सरकार द्वारा जीएसटी सुधारों (GST Reforms) की घोषणा का असर दिखना शुरू हो गया है। मदर डेयरी (Mother Dairy) ने अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतें कम कर दी हैं, जिससे उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है। यह फैसला हाल ही में जीएसटी दरों (GST Rates) में की गई कटौती के बाद आया है। प्रोडक्ट और पैकेजिंग के आधार पर प्रोडक्ट्स की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की कमी की गई है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। इनमें टोंड दूध, पनीर, मक्खन, घी, चीज़ और प्रीमियम गाय का घी जैसी दैनिक ज़रूरत (Daily Needs) की चीज़ें शामिल हैं।

  • मदर डेयरी (Mother Dairy) का 1 लीटर UHT टोंड मिल्क (टेट्रा पैक) अब 77 रुपये की बजाय 75 रुपये में उपलब्ध है।
  • 450 मिली UHT डबल टोंड दूध का पाउच अब 33 रुपये की बजाय 32 रुपये में उपलब्ध है।
  • पनीर की कीमत भी कम कर दी गई है। पनीर का 200 ग्राम पैक अब 95 रुपये की बजाय 92 रुपये में उपलब्ध है।
  • 400 ग्राम पैक अब 180 रुपये की बजाय 174 रुपये में उपलब्ध है।
  • मलाई पनीर का 200 ग्राम का पैकेट 100 रुपये से घटकर 97 रुपये हो गया है।

घी की कीमत में सबसे ज़्यादा कमी आई

  • मिल्कशेक अब 30 रुपये से घटकर 28 रुपये में मिलेगा।
  • मक्खन का 100 ग्राम का पैकेट 62 रुपये से बढ़कर 58 रुपये में मिलेगा।
  • इसी तरह, एक लीटर गाय का घी 750 रुपये की बजाय 720 रुपये में मिलेगा।
  • 500 मिलीलीटर गाय का घी 380 रुपये की बजाय 365 रुपये में मिलेगा।
  • साथ ही, कंपनी का प्रीमियम गिर गाय का घी (500 मिलीलीटर) अब 999 रुपये की बजाय 984 रुपये में मिलेगा।

आइसक्रीम की कीमतें भी कम

मदर डेयरी (Mother Dairy) ने आइसक्रीम की कीमतें भी कम कर दी हैं। नवीनतम मूल्य कटौती के बाद, कंपनी की 45 ग्राम आइस कैंडी, 50 मिली वनीला कप और 30 मिली चॉकलेट बार की कीमत 10 रुपये की बजाय 9 रुपये कर दी गई है। 100 मिली चोको वनीला और बटरस्कॉच कोन की कीमतें क्रमशः ₹30 से घटाकर ₹25 और ₹35 से घटाकर ₹30 कर दी गई हैं।

मदर डेयरी द्वारा जारी प्रोडक्ट्स की नई कीमत

प्रॉडक्ट अभी की कीमत नई कीमत
अल्ट्रा हाई-टेंपरेचर दूध (1 लीटर) ₹77 ₹75
मिल्कशेक्स ₹30 ₹28
पनीर (200 ग्राम) ₹95 ₹92
मक्खन (100 ग्राम) ₹62 ₹58
गाय का घी (1 लीटर) ₹750 ₹720
फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज़ (400 ग्राम) ₹100 ₹95
फ्रोजन आलू टिक्की (400 ग्राम) ₹90 ₹85
फ्रोजन नगेट्स (300 ग्राम) ₹105 ₹110
नारियल पानी (200 मिली) ₹55 ₹50
मिक्स्ड फ्रूट जैम (500 ग्राम) ₹180 ₹165

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment