GST 2.0 लागू: कार और बाइक पर अब तक की सबसे बड़ी छूट, जानें नए दाम

Google News
Follow Us
---Advertisement---

GST 2.0: नई जीएसटी दरें सोमवार से लागू हो गईं। सरकार का दावा है कि 99% उत्पादों पर जीएसटी दरें कम कर दी गई हैं, जिससे त्योहारी सीज़न में लोगों को काफी राहत मिलेगी। सबसे ज़्यादा फ़ायदा ऑटोमोबाइल खरीदारों को होगा। नई टैक्स दरों के चलते, कार और बाइक कंपनियां ग्राहकों को सीधे डिस्काउंट दे रही हैं। कुछ एंट्री-लेवल हैचबैक की कीमतों में 40,000 रुपये तक की कमी आई है, जबकि प्रीमियम लग्ज़री एसयूवी पर 30 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इससे भारतीय ऑटो सेक्टर में कीमतों में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है।

महिंद्रा की कारें अब सस्ती

महिंद्रा की कई कारों पर भारी छूट मिल रही है।

  • Bolero Neo अब 1.27 लाख रुपये सस्ती है,।
  • XUV 3XO में पेट्रोल वेरिएंट 1.40 लाख और डीजल 1.56 लाख कम हुआ है।
  • Thar रेंज पर 1.35 लाख रुपये तक की कटौती हुई है।
  • Thar Roxx अब 1.33 लाख रुपये सस्ती है।
  • Scorpio Classic और Scorpio N पर क्रमशः 1.01 और 1.45 लाख रुपये की छूट मिली है.
  • XUV700 पर 1.43 लाख रुपये

टाटा मोटर्स की कारों पर भी छूट दी गई है।

टाटा मोटर्स की कारों पर भी अच्छी छूट मिल रही है।

  • Tiago 75,000 रुपये सस्ता हुआ है,
  • Tigor 80,000 रुपये कम हुआ है, 
  • Altroz पर 1.10 लाख की कटौती, 
  • Punch 85,000 रुपये सस्ता,
  • Nexon पर 1.55 लाख की बचत, 
  • Harrier 1.40 लाख रुपये कम और Safari 1.45 लाख रुपये सस्ती हुई है. 
  • Curvv मॉडल पर 65,000 रुपये कम कर दी गई है।

Kia, Skoda और Hyundai मॉडल्स पर भी छूट दी गई है।

  • Kia Sonet की कीमत में ₹1.64 लाख की बढ़ोतरी हुई है।
  • Syros 1.86 लाख कम, 
  • Seltos 75,372 रुपये की बचत,
  • Carens 48,513 रुपये सस्ती और Carnival पर 4.48 लाख रुपये की कटौती
  • Skoda Kodiaq पर 3.3 लाख रुपये GST कटौती के साथ 2.5 लाख रुपये फेस्टिव ऑफर भी है,
  • Kushaq पर 66,000 रुपये GST कटौती और 2.5 लाख ऑफर,
  • Slavia पर 63,000 रुपये GST कटौती और 1.2 लाख रुपये ऑफर,
  • Hyundai Grand i10 Nios पर 73,808 रुपये,
  • Aura 78,465 रुपये, 
  • Exter 89,209 रुपये, 
  • i20 98,053 रुपये, 
  • Venue 1.23 लाख रुपये, 
  • Verna 60,640 रुपये, 
  • Creta 72,145 रुपये,
  • Alcazar 75,376 रुपये,
  • Tucson 2.4 लाख रुपये

Maruti Suzuki और Nissan कारों की कीमतों में कटौती

  • Maruti Suzuki Alto K10 40,000 रुपये,
  • WagonR 57,000 रुपये कम, 
  • Swift 58,000 रुपये, 
  • Dzire 61,000 रुपये, 
  • Baleno 60,000 रुपये, 
  • Fronx 68,000 रुपये, 
  • Brezza 78,000 रुपये, 
  • Eeco 51,000 रुपये, 
  • Ertiga 41,000 रुपये, 
  • Celerio 50,000 रुपये, 
  • S-Presso 38,000 रुपये, 
  • Ignis 52,000 रुपये, 
  • Jimny 1.14 लाख रुपये, 
  • XL6 35,000 रुपये और Invicto 2.25 लाख रुपये तक सस्ती हुई है.
  • Nissan Magnite Visia MT अब 6 लाख रुपये के नीचे, 
  • CVT Tekna 97,300 रुपये सस्ती, 
  • CVT Tekna+ 1,00,400 रुपये कम और CNG Retrofit Kit 71,999 रुपये में उपलब्ध है।

होंडा दोपहिया वाहनों की कीमतें भी सस्ती

Honda Amaze Second Generation की कीमत 72,800 रुपये, Third Generation की कीमत 95,500 रुपये, Elevate की कीमत 58,400 रुपये और Honda City की कीमत 57,500 रुपये है।

बाइक्स को भी GST में कमी का फायदा

350 सीसी से कम क्षमता वाले स्कूटर और मोटरसाइकिल भारत के दोपहिया वाहन बाजार का लगभग 98% हिस्सा हैं। GST में 28% से 18% की कमी से बजट खरीदारों को फायदा होगा। Hero Splendor, Honda Activa, Bajaj Pulsar, TVS Apache और Royal Enfield Classic 350 जैसे लोकप्रिय मॉडल अब सस्ते होंगे।

  • Honda Activa 110 पर 7,874 रुपये सस्ती, Dio 110 7,157 रुपये कम, Activa 125 8,259 रुपये, Dio 125 8,042 रुपये, Shine 100 5,672 रुपये, Shine 100 DX 6,256 रुपये, Livo 110 7,165 रुपये, Shine 125 7,443 रुपये, SP125 8,447 रुपये, CB125 Hornet 9,229 रुपये, Unicorn 9,948 रुपये, SP160 10,635 रुपये, Hornet 2.0 13,026 रुपये, NX200 13,978 रुपये, CB350 H’ness 18,598 रुपये, CB350RS 18,857 रुपये और CB350 18,887 रुपये सस्ती हो गई है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment