Instagram Watch History Feature: इंस्टाग्राम पर पहले देखी गई रील्स ढूँढना बहुत मुश्किल होता है। कई यूज़र्स अपनी पसंदीदा रील्स को सेव या शेयर करते हैं। अब, इंस्टाग्राम ने एक नया फ़ीचर लॉन्च किया है, जिससे यूज़र्स पहले देखी गई रील्स को दोबारा देख सकते हैं। मेटा ने इंस्टाग्राम पर वॉच हिस्ट्री फ़ीचर लॉन्च किया है। इस फ़ीचर की मदद से यूज़र्स पहले देखी गई रील्स को आसानी से दोबारा देख सकते हैं। यहाँ, हम आपको इस नए फ़ीचर का इस्तेमाल करने का तरीका बताएँगे।
इंस्टाग्राम के नए फ़ीचर का इस्तेमाल कैसे करें
- सबसे पहले प्रोफाइल पर जाना है। इसके लिए आपको दाईं ओर नीचे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक अपना प्रोफाइल पेज ओपन करना है।
- अब आपको टॉप कॉर्नर पर दिख रहे मैन्यू (तीन हॉरिजेंटल लाइन वाले) आइकन पर क्लिक कर “Settings and Activity” पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज को थोड़ा स्क्रॉल करने पर आपको “Your Activity” का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर टैप करें।
- “Your Activity” ऑप्शन में आपको “Watch History” का फीचर मिलेगा। यहां आप अपनी रील वॉच हिस्ट्री चेक कर सकते हैं।
Instagram यूज़र्स को कई तरीकों से अपनी वॉच हिस्ट्री को सीमित करने का विकल्प देता है। यहाँ हम इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
- यूज़र्स दिनांक सीमा चुनकर अपनी रील देखने का इतिहास देख सकते हैं।
- यूज़र्स दिनांक, आज या सप्ताह के अनुसार देखी गई रील का इतिहास भी देख सकते हैं।
- इंस्टाग्राम पर, यूज़र्स क्रोनोलोजिकल या उल्टे क्रम में अपनी रील इतिहास भी देख सकते हैं।
- इंस्टाग्राम रील देखने के इतिहास में, यूज़र्स के पास क्रिएटर के अनुसार फ़िल्टर करने का विकल्प भी होता है।
यह सुविधा क्यों महत्वपूर्ण है?
इंस्टाग्राम यूज़र्स काफी समय से Watch History Feature की मांग कर रहे थे। अब तक, यूज़र्स को पहले देखी गई रील खोजने के लिए डेटा डाउनलोड करना पड़ता था और फिर मैन्युअल रूप से खोजना पड़ता था। नए फ़ीचर के साथ, उपयोगकर्ता आसानी से रील खोज सकते हैं।







