1 नवंबर से LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें दिल्ली-मुंबई सहित अन्य शहरों में नई कीमतें

Google News
Follow Us
---Advertisement---

LPG cylinder Today Price :  की नई कीमतें आज, 1 नवंबर से लागू हो गई हैं। पूरे भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। सरकारी कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतें कम कर दी हैं। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस की पिछली कीमत 1,595.50 रुपये थी। इस तरह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर पर 5 रुपये की छूट मिली है। कमर्शियल एलपीजी गैस की कीमतों में हालिया कमी से रेस्टोरेंट, होटल और कैटरिंग सेवाओं जैसे एलपीजी पर निर्भर व्यवसायों को राहत मिलेगी।

नवंबर में LPG की कीमतों में यह कमी अक्टूबर में हुई बढ़ोतरी के बाद आई है। पिछले महीने, दिल्ली और मुंबई में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 15.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि चेन्नई और कोलकाता में 16.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

ये भी पढ़ें – मोहन राज में विकास के नए आयाम गढ़ता एमपी का सिंगरौली जिला,कहीं छीन न ले इंदौर से व्यवसायिक राजधानी का तमगा

किस शहर में सिलेंडर कितने में उपलब्ध है?

कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे अन्य महानगरों में, नई संशोधित कीमतें क्रमशः ₹1,694.00, ₹1,542.00 और ₹1,750.00 प्रति सिलेंडर हैं। हालाँकि, घरेलू LPG cylinder की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी (Commercial LPG) की कीमतें: 1 नवंबर, 2025 से, 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमत 5 रुपये घटाकर 1,590.5 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है, जो पहले 1,595.5 रुपये प्रति सिलेंडर थी।

शहर का नाम पुरानी कीमत नई कीमत
दिल्ली 1,595.5 रुपये 1,590.5 रुपये
मुंबई 1,547.0 रुपये 1542.0 रुपये
कोलकाता 1,700.5 रुपये 1694.0 रुपये
चेन्नई 1,754.5 रुपये 1750.0 रुपये

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत

नवंबर 2025 में भी घरेलू सिलेंडर की कीमत वही रहेगी। गौरतलब है कि अप्रैल 2025 से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment