BSNL ने घटाई कई प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी, देखे नई रिचार्ज प्लान्स

सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा है सिम और 30 दिन की फ्री सर्विस! जानिए BSNL का नया धमाका
Google News
Follow Us
---Advertisement---

BSNL Prepaid Plan Changes: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL पिछले कुछ समय से निजी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए लगातार किफायती प्लान पेश कर रही है, जो ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। हालाँकि, क्या आप जानते हैं कि BSNL ने हाल ही में चुपचाप अपने कई प्लान की वैधता कम कर दी है? जिससे यूज़र्स को पहले की तुलना में ज़्यादा बार रिचार्ज कराना होगा। आइए जानते हैं कि किन प्लान्स की वैधता कम हुई है और क्या हैं उनके नए बेनिफिट्स:

₹1,499 वाला प्लान: इस प्लान की वैधता 336 दिनों से घटाकर 300 दिन कर दी गई है, लेकिन डेटा 24GB से बढ़ाकर 32GB कर दिया गया है।

₹997 वाला प्लान: इस प्लान की वैधता 160 दिनों से घटाकर 150 दिन कर दी गई है, जिसमें अभी भी 2GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

897 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की वैधता 180 दिनों से घटाकर 165 दिन कर दी गई है, और डेटा 90GB से घटाकर 24GB कर दिया गया है।

599 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की वैधता 84 दिनों से घटाकर 70 दिन कर दी गई है, जिसमें अभी भी 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं।

439 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की वैधता 90 दिनों से घटाकर 80 दिन कर दी गई है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं।

319 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की वैधता 65 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दी गई है, जिसमें 10GB डेटा और 300 SMS मिलते हैं।

199 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की वैधता 54 दिनों से घटाकर 48 दिन कर दी गई है, जिसमें 4GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment