Poco F8 Pro Launch Soon: Poco जल्द ही अपनी F सीरीज़ में एक नया फ़ोन Poco F8 Pro लॉन्च करने वाला है। इसे थाईलैंड में NBTC सर्टिफिकेशन के दौरान देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह Poco स्मार्टफोन बिना चार्जर के लॉन्च होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फ़ोन Redmi के हाल ही में लॉन्च हुए Redmi K90 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होगा।
बिना चार्जर के होगा लॉन्च
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने बताया है कि कंपनी Poco F8 Pro स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं देगी। यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के साथ चार्जर नहीं दिया है। इससे पहले, कंपनी ने चुनिंदा यूरोपीय देशों में Poco X7 Pro और Poco F7 स्मार्टफोन बिना चार्जर के बेचे थे। हो सकता है कि कंपनी हर देश में अलग-अलग पैकेजिंग के साथ स्मार्टफोन पेश करे।
Poco F8 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन
- Poco के आगामी स्मार्टफोन को Redmi K90 का रीब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है।
- इस फ़ोन के क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ आने की उम्मीद है।
- इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 830 जीपीयू भी हो सकता है।
- Poco के इस फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज होगी।
Poco F8 Pro के संभावित कैमरा सेटअप
- Poco के इस आगामी स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।
- इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का लाइट हंटर 800 लेंस होगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन को सपोर्ट करेगा।
- फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसमें 50MP का 2.5x टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा लेंस भी शामिल कर सकती है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है।
Poco F8 प्रो कब लॉन्च होगा?
कंपनी ने अभी तक Poco F8 प्रो के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही Poco F8 प्रो और F8 अल्ट्रा दोनों मॉडल को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी।







