Flipkart Buy Buy 2025 सेल 5 दिसंबर से शुरू: iPhone 16, Samsung S24 और कई गैजेट्स पर जबरदस्त छूट

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Buy Buy 2025 Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित Buy Buy 2025 सेल की आज से शुरू हो गई। यह छह दिन चलने वाला ऑनलाइन सेल इवेंट भारत में 5 दिसंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगा। सेल के दौरान ग्राहक स्मार्टफोन, लैपटॉप, TWS ईयरबड्स, ब्लूटूथ स्पीकर और कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स को भारी डिस्काउंट पर खरीद सकेंगे।

पेड और प्रीमियम मेंबर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस

फ्लिपकार्ट ने बताया कि ब्लैक, VIP और फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को सेल का एक्सेस आम ग्राहकों से 24 घंटे पहले मिलेगा। यह ग्राहकों को शुरुआती डील्स और स्टॉक पर बेहतर पकड़ देता है। इसके अलावा, हर दिन शाम 5 से 7 बजे के बीच कुछ खास प्रोडक्ट्स पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।

बैंक ऑफर, कैशबैक और ईएमआई का फायदा

कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती के साथ-साथ, फ्लिपकार्ट चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट भी देगी। हालांकि पार्टनर बैंकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। ग्राहक नो-कॉस्ट ईएमआई, कैशबैक ऑफर और अन्य पेमेंट बेनिफिट्स का भी लाभ उठा सकेंगे। इससे खरीदारों को महंगे गैजेट खरीदने में अतिरिक्त राहत मिलेगी।

स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़ी डील्स

फ्लिपकार्ट ने चुनिंदा लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है। कुछ प्रमुख ऑफर्स इस प्रकार हैं:

  • Poco M7 Plus 5G – सेल में सिर्फ ₹10,999 (लिस्टेड कीमत ₹15,999)
  • Vivo T4x 5G – अब ₹13,499
  • Oppo K13x 5G – सेल प्राइस ₹10,499
  • iPhone 16 – फ्लिपकार्ट के टीज़र के अनुसार ₹55,999, जबकि मौजूदा कीमत ₹69,900
  • Samsung Galaxy S24 (Snapdragon 8 Gen 3) – सेल कीमत ₹40,999, लिस्टेड ₹74,999

इनमें से कई कीमतों में बैंक डिस्काउंट भी शामिल होगा, जिससे अंतिम कीमत ग्राहकों के लिए और कम हो सकती है।

लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी भारी छूट

स्मार्टफोन्स के अलावा, फ्लिपकार्ट ने लैपटॉप और स्मार्ट डिवाइसेज़ पर भी आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं।

  • Samsung Galaxy Book 4 (Intel Core i5, 16GB RAM, 512GB storage) — ₹42,990
  • कई TWS ईयरबड्स, ब्लूटूथ स्पीकर और स्मार्टवॉच पर भी अतिरिक्त ऑफर्स उपलब्ध होंगे।

Nothing फोन और एक्सेसरीज़ पर स्पेशल डिस्काउंट

लोगप्रिय ब्रांड Nothing ने पुष्टि की है कि उसके कई प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन भी सेल में उपलब्ध रहेंगे:

  • Nothing Phone 3₹49,999
  • Phone 3A Pro₹26,999
  • साथ ही CMF Buds 2A, Buds 2, Buds 2 Plus और Watch Pro 2 भी बड़ी छूट के साथ पेश किए जाएंगे।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment