Veeru Devgan Birth Anniversary: 13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे वीरू देवगन, इन फिल्मों में काम कर चुके हैं वीरू देवगन

Veeru Devgan Birth Anniversary: 13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे वीरू देवगन, इन फिल्मों में काम कर चुके हैं वीरू देवगन
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Veeru Devgan Birth Anniversary: अजय देवगन के पिता वीरू देवगन इंडस्ट्री के दिग्गज एक्शन डायरेक्टर हैं। वीरू देवगन इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन के पिता हैं। अजय देवगन ने अपने पिता के संघर्ष के बारे में बात की। कॉफी विद करण में अजय ने अपने पिता के घर से भागने की कहानी भी बताई। आपको बता दें कि वीरू देवगन का जन्मदिन 25 जून को होता है।

13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे वीरू देवगन

अजय ने बताया कि उनके पिता वीरू देवगन 13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे। वे पंजाब से भागकर मुंबई आ गए थे। मुंबई में वीरू देवगन का शुरुआती समय संघर्ष से भरा था। वे बिना ट्रेन टिकट के यात्रा करते थे, जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा। उनके पास खाने-पीने और रहने के लिए पैसे नहीं थे। उस समय एक शख्स ने अजय के पिता को टैक्सी धोने का काम दिया था। वीरू देवगन टैक्सी में ही सोते थे। फिर उन्होंने बढ़ई का काम किया। इसके बाद वीरू देवगन गैंगस्टर बन गए।

वीरू की जिंदगी में अहम मोड़ तब आया जब एक्शन डायरेक्टर रवि खन्ना की नजर उन्हें एक स्ट्रीट फाइट में पड़ी। वह वीरू के युद्ध कौशल से प्रभावित हुए और उन्हें काम दिया। यहीं से उन्होंने काम करना शुरू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं वीरू देवगन

वीरू देवगन ने लाल बादशाह, सनम, दिलजले, प्रेम, रूप की रानी चोरों का राजा, फूल और कांटे, नर्तकी, हीना, प्यार हुआ चोरी चोरी, आज का अर्जुन, शेषनाग, त्रिदेव, मर मिटेंगे जैसी फिल्मों में एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। उन्होंने क्रांति, सौरभ, सिंहासन, सारा उठा के जीयो, मिस्टर नटवरलाल जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने फिल्म हिंदुस्तान की कसम का निर्देशन भी किया था।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment