रवीना टंडन के बेटे रणबीर की बदलती तस्वीरें देख लोग रह गए हैरान, 18वां जन्मदिन बना सुर्खियों का कारण

By: MPLive Team

On: Saturday, July 12, 2025 11:53 AM

रवीना टंडन के बेटे रणबीर की बदलती तस्वीरें देख लोग रह गए हैरान, 18वां जन्मदिन बना सुर्खियों का कारण
Google News
Follow Us
---Advertisement---

बॉलीवुड की ‘मस्त मस्त गर्ल’ Raveena Tandon की खूबसूरती और बिंदास अंदाज़ को आज भी लोग याद करते हैं। उनकी बेटी राशा थडानी तो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन अब चर्चा हो रही है उनके बेटे रणबीर थडानी की। रणबीर जो अब तक लाइमलाइट से दूर रहा करते थे अब अपने नए लुक और 18वें जन्मदिन को लेकर चर्चा में हैं। रणबीर का 18वां जन्मदिन 12 जुलाई 2025 को है और इस खास मौके पर रवीना टंडन ने बेटे के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।

बचपन से अब तक काफी बदल गया है रणबीर का अंदाज़

Raveena Tandon ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे रणबीर थडानी के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें रणबीर के बचपन की हैं जिनमें वह अपनी मां के साथ पोज़ देता नज़र आ रहा है। कुछ तस्वीरें उनके फैमिली हॉलिडे की हैं जिनमें रवीना की बेटी राशा थडानी भी अपने भाई रणबीर के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही रवीना ने हाल ही में क्लिक की गईं कुछ नई तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें रणबीर का नया लुक और पर्सनैलिटी देख हर कोई हैरान है।

रवीना टंडन ने बेटे के लिए लिखा भावुक मैसेज

इस खास मौके पर रवीना ने बेटे रणबीर के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे बेटे, adulthood में तुम्हारा स्वागत है। हैप्पी 18th बर्थडे। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम मेरा दिल हो, मेरी धूप हो, मेरा प्यार हो।” इसके आगे रवीना ने लिखा, “मुझे उस इंसान पर गर्व है जो तुम बन चुके हो। दयालु, समझदार, मजबूत और सहानुभूति से भरा हुआ। महादेव हमेशा तुम्हारे साथ चलें। मुझे अपनी मां चुनने के लिए शुक्रिया @ranbirthadani।”

रवीना का परिवार और निजी जीवन

रवीना टंडन ने फरवरी 2004 में उदयपुर में अनिल थडानी से शादी की थी। शादी के बाद 2005 में उनकी बेटी राशा और 2008 में बेटे रणबीर का जन्म हुआ। लेकिन इससे पहले रवीना ने 1995 में दो बेटियों पूजा और छाया को सिंगल मदर बनकर गोद लिया था। रवीना एक सफल अभिनेत्री के साथ-साथ एक मजबूत और संवेदनशील मां भी हैं। उन्हें हाल ही में रुचि नारायण की फिल्म ‘कर्मा कॉलिंग’ में देखा गया था जिसमें नम्रता सेठ, वरुण सूद और विक्रमजीत वीर्क भी शामिल थे।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment