बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी इन दिनों दर्शकों के बीच एक खास पहचान बना चुकी हैं। फिल्म एनिमल के बाद उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि उन्हें देश की नेशनल क्रश कहा जाने लगा। फिल्मों के मेकर्स की पहली पसंद बनने के साथ-साथ वह फैन्स की भी ड्रीम गर्ल बन चुकी हैं। फैन्स उन्हें हर स्टाइल में देखना चाहते हैं और यही वजह है कि फिल्ममेकर लगातार उन्हें अपनी फिल्मों में साइन कर रहे हैं। त्रिप्ती अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। खासकर, बिजनेसमैन सैम मर्चेंट के साथ उनके रिश्ते को लेकर चर्चा बनी रहती है।
रिलेशनशिप पर साधी चुप्पी
हालांकि त्रिप्ती ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की। वह अक्सर इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रहती हैं और सैम को लेकर किसी भी अफवाह पर रिएक्ट नहीं करतीं। इसके बावजूद दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है—कभी डेट पर तो कभी आइसक्रीम शॉप पर। इस बार सैम मर्चेंट त्रिप्ती को एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।
View this post on Instagram
एयरपोर्ट पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में देखा गया कि त्रिप्ती सैम की लग्जरी कार से उतरती हैं। इसके बाद सैम खुद कार से बाहर निकलते हैं और उनका सामान निकालकर उन्हें बाय कहते हैं। इस दौरान दोनों ने न तो हग किया और न ही कोई पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन दिखाया, बल्कि बेहद सिंपल तरीके से गुडबाय कहा। त्रिप्ती ने इस मौके पर ब्लैक ट्राउजर और व्हाइट शर्ट पहनी थी, जिसमें वह काफी सिंपल और एलिगेंट लग रही थीं। वहीं सैम डेनिम और टी-शर्ट में कैजुअल लुक में नजर आए। फैन्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।
फैन्स के रिएक्शन और वर्कफ्रंट
इस वीडियो पर फैन्स ने कई तरह के रिएक्शन दिए। किसी ने लिखा – “सो क्यूट”, तो किसी ने इसे “ट्रू लव” कहा। कुछ यूजर्स ने यह सवाल भी किया कि दोनों ने एक-दूसरे को हग या किस क्यों नहीं किया। वहीं, कुछ फैन्स ने कमेंट बॉक्स को हार्ट इमोजी से भर दिया। अगर त्रिप्ती के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धड़क 2 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में थे। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और त्रिप्ती की एक्टिंग की खूब सराहना की गई।







