करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद 30,000 करोड़ की कंपनी पर छिड़ा विवाद

By: MPLive Team

On: Monday, August 18, 2025 3:30 PM

करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद 30,000 करोड़ की कंपनी पर छिड़ा विवाद
Google News
Follow Us
---Advertisement---

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का अचानक जून में निधन हो गया था। इंग्लैंड में पोलो खेलते समय 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई थी। उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। लेकिन अब उनकी मौत के बाद उनके 30,000 करोड़ रुपये के मोबिलिटी टेक कंपनी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने आरोप लगाया कि उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश की जा रही है। अब इस पूरे मामले पर संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर भी सामने आई हैं। उन्होंने अपनी मां के आरोपों को दोहराते हुए कई गंभीर सवाल उठाए और करिश्मा कपूर का भी ज़िक्र किया।

मंधिरा कपूर का आरोप – 13 दिन में सब छीन लिया गया

मंधिरा कपूर ने अपनी मां रानी कपूर पर दबाव डालने के आरोप को दोहराते हुए कहा कि उनसे ज़बरदस्ती दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करवाए गए थे, जिनमें संजय की पत्नी प्रिया सचदेवा को कंपनी का नॉन-एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर बनाने की बात थी। उन्होंने कहा – “मेरी मां का इस लेटर से कोई लेना-देना नहीं था। वह 80 साल की हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि मेरे पिता और उन्होंने मिलकर इस कंपनी को बनाया था। हमें बाहरी लोगों जैसा ट्रीट किया गया। मेरे दादा ने इस कंपनी की नींव रखी थी और पिताजी ने उसे आगे बढ़ाया। यह हमारी विरासत है और हमें इससे अलग कर दिया गया। सबकुछ सिर्फ 13 दिनों में हमसे छीन लिया गया।’’ उन्होंने आगे कहा कि “हमने कोई आरोप नहीं लगाया, बल्कि कानूनी केस तो सोना कॉमस्टार की तरफ से शुरू किया गया।’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandhira Kapur (@mandhirakapursmith)

करिश्मा कपूर के लिए तारीफ़

संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा कपूर पर भी यह आरोप लगा कि वह अपने दोनों बच्चों के लिए संपत्ति में अधिकार मांग रही हैं। इस पर मंधिरा कपूर ने करिश्मा का बचाव किया और कहा कि कोई भी मां अपने बच्चों के लिए ऐसा ही करेगी। उन्होंने करिश्मा की तारीफ़ करते हुए कहा – “वह एक बहुत अच्छी मां हैं और यह बात माननी पड़ेगी। उन्होंने परिवार को जोड़े रखने के लिए बहुत मेहनत की है। बच्चे भी उनसे बहुत करीब हैं और उनका रिश्ता बेहद मजबूत है। उम्मीद है कि हम सब मिलकर परिवार को आगे बढ़ाएंगे, क्योंकि करिश्मा अपने बच्चों की देखभाल हर मां की तरह पूरी निष्ठा से कर रही हैं।’’

परिवारिक रिश्ते और सवालों का सिलसिला

मंधिरा कपूर ने यह भी बताया कि उनकी करिश्मा कपूर से आज भी बातचीत होती है और उनका रिश्ता अच्छा है। उन्होंने कहा कि करिश्मा प्रिया सचदेवा से भी संपर्क में हैं और बच्चे भी अपनी मां से मिलने आते रहते हैं। यानी परिवार के बीच संवाद बना हुआ है। हालांकि, मंधिरा ने संजय कपूर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए और कहा कि उसमें मधुमक्खी के डंक का कहीं ज़िक्र नहीं है, जबकि ऐसी बातें सामने आई थीं। उनका कहना है कि यह पूरा मामला परिवार के लिए सिर्फ भाई को खोने का नहीं, बल्कि अपनी विरासत और विश्वास को खोने जैसा है।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment