फिल्मी दुनिया में कई अभिनेत्रियां आती हैं। कुछ पहली ही फिल्म से स्टार बन जाती हैं जबकि कुछ सालों की मेहनत के बाद चमकती हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जो अपने करियर के शिखर पर पहुंचकर अचानक सब छोड़ देती हैं। ऐसी ही एक नाम है असिन थोत्तुमकल का। यह वही अभिनेत्री हैं जिन्होंने सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। दक्षिण भारत से लेकर बॉलीवुड तक असिन ने अपनी मासूम मुस्कान और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
साधारण परिवार से आईं असिन
असिन का जन्म केरल में एक सीरो-मालाबार कैथोलिक मलयाली परिवार में हुआ था। उनके पिता जोसेफ थोत्तुमकल सीबीआई अधिकारी रह चुके हैं और बाद में बिजनेस में आ गए। उनकी मां डॉ. सेलिन थोत्तुमकल एक सर्जन हैं। असिन का बचपन बहुत अनुशासित माहौल में बीता। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट टेरेसा कॉलेज, कोच्चि से पूरी की। छोटी उम्र से ही उन्हें अभिनय का शौक था और उन्होंने 15 साल की उम्र में अपना फिल्मी करियर शुरू किया।
View this post on Instagram
कभी नहीं दी फ्लॉप फिल्म
असिन ने 2001 में मलयालम फिल्म “नरेन्द्रन मकन जयकंठन वाका” से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म “अम्मा नन्ना ओ तमिला अम्मायी” और तमिल फिल्म “एम. कुमारन सन ऑफ महालक्ष्मी” से पहचान बनाई। 2008 में असिन ने आमिर खान के साथ फिल्म “गजनी” से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की। यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ “रेडी”, अक्षय कुमार के साथ “हाउसफुल 2”, “खिलाड़ी 786”, और अजय देवगन के साथ “बोल बच्चन” जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। दिलचस्प बात यह है कि अपने पूरे करियर में असिन की कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं रही।
अकस्मात फिल्मों से गायब हुईं असिन
जब असिन के करियर का सितारा बुलंदियों पर था, तब उन्होंने अचानक 2015 में फिल्मों से दूरी बना ली। 2016 में उन्होंने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की। इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे और इस जोड़ी को अक्षय कुमार ने मिलवाया था। शादी के बाद असिन ने पूरी तरह से फिल्मों को अलविदा कह दिया।
अब कहां हैं असिन थोत्तुमकल
असिन आज अपने पति और बेटी अरिन शर्मा के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं। 2017 में अरिन के जन्म के बाद असिन ने खुद को पूरी तरह परिवार को समर्पित कर दिया। सोशल मीडिया पर वे अब बहुत कम नज़र आती हैं लेकिन जब भी दिखती हैं, उनकी सादगी और मुस्कान फैंस के दिल जीत लेती है। कभी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार असिन आज अपनी निजी ज़िंदगी में सुकून से रह रही हैं।







