वीकेंड का वार में सलमान का बड़ा धमाका! अबिषेक बजाज का गेम होगा एक्सपोज़ अशनूर के सामने

By: MPLive Team

On: Sunday, November 9, 2025 2:27 PM

वीकेंड का वार में सलमान का बड़ा धमाका! अबिषेक बजाज का गेम होगा एक्सपोज़ अशनूर के सामने
Google News
Follow Us
---Advertisement---

‘बिग बॉस’ के हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान वीकेंड का वार में घरवालों की क्लास लगा रहे हैं। इस हफ्ते सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स को एक्सपोज़ किया। शुरुआत में उन्होंने तान्या मित्तल की गेम प्लान का खुलासा किया, जिसमें उन्होंने अमाल मलिक को नॉमिनेट करने की कोशिश की थी, लेकिन बिग बॉस ने पूरा खेल पलट दिया। इसके बाद सलमान ने नीलम गिरी और फरहाना भट्ट की भी जमकर क्लास लगाई। अब शो के नए प्रोमो में यह साफ दिख रहा है कि इस बार सलमान खान अभिनव बजाज की असलियत सबके सामने लाने वाले हैं — वो भी उनकी सबसे अच्छी दोस्त अशनूर कौर के सामने।

सलमान खान ने अभिनव बजाज पर साधा निशाना

‘बिग बॉस’ के मेकर्स द्वारा जारी नए प्रोमो में सलमान खान सीधे अभिनव बजाज को निशाने पर लेते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अभिनव ने तान्या मित्तल पर फ्लर्ट करने का आरोप लगाया था। इस बात पर सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि यह सरासर “कैरेक्टर असैसिनेशन” है। सलमान ने कहा, “अभिनव, तुम बहुत यूनिक हो भाई, लेकिन अशनूर इस स्थिति की जिम्मेदार हैं। तुमने पूरी तरह से उसे अपनी छाया में रख दिया है। वह तुम्हारे दबाव में आ गई है और खुद को सामने नहीं ला पा रही। तान्या अगर तारीफ कर दे तो उसे फ्लर्ट कहना गलत है। यह किसी के किरदार पर सवाल उठाने जैसा है।”

सलमान की बातों पर भावुक हुईं अशनूर, छोड़ा अभिनव का साथ

प्रोमो में दिखाया गया कि जैसे ही सलमान खान ने अभिनव बजाज की पोल खोली और उन्हें उनकी हरकतों का आईना दिखाया, अशनूर कौर यह सब सुनकर भावुक हो गईं। सलमान ने कहा, “अशनूर, इस इंसान ने हंसी-मजाक के नाम पर तुम्हारा पूरा गेम खराब कर दिया है, और शायद अब बहुत देर हो चुकी है।” यह सुनते ही अशनूर उठकर अभिनव के पास से चली गईं। प्रोमो में यह दृश्य काफी इमोशनल नजर आया, जहां सलमान की सच्चाई भरी बातें सुनकर अशनूर खुद को रोक नहीं सकीं। दर्शक इस वीकेंड का वार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि हर किसी को यह देखने की उत्सुकता है कि अशनूर आखिर अभिनव के खिलाफ क्या कदम उठाती हैं।

तान्या मित्तल पर लगाए गए आरोपों से बढ़ा विवाद

बता दें कि कुछ दिनों पहले अभिनव बजाज ने घर के बाकी सदस्यों से कहा था कि तान्या मित्तल जानबूझकर उनसे अकेले बात करने की कोशिश करती हैं और कहती हैं कि वह बहुत हैंडसम हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि तान्या उनसे बात करते वक्त जानबूझकर छूती हैं। इस बयान के बाद घर में काफी हंगामा मच गया था और तान्या की दोस्त नीलम गिरी समेत कई कंटेस्टेंट्स ने इस पर तान्या का मजाक उड़ाया था। अब सलमान खान ने खुद इस मुद्दे को उठाते हुए अभिनव को फटकार लगाई है और साफ कहा है कि किसी की छवि खराब करना बेहद गलत बात है। इस वीकेंड का वार एपिसोड न केवल ड्रामा से भरपूर होगा, बल्कि यह शो के कई रिश्तों की असलियत भी उजागर करेगा।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment