जरिन खान के निधन पर आयोजित प्रार्थना सभा में पहुंचे जितेंद्र गिरे लेकिन सुरक्षित रहे

By: MPLive Team

On: Tuesday, November 11, 2025 1:57 PM

जरिन खान के निधन पर आयोजित प्रार्थना सभा में पहुंचे जितेंद्र गिरे लेकिन सुरक्षित रहे
Google News
Follow Us
---Advertisement---

ज़रीन खान के निधन ने बॉलीवुड जगत को गहरा सदमा दिया। वह सुजैन खान की मां और दिग्गज अभिनेता संजय खान की पत्नी थीं। सात नवंबर को उनका निधन हुआ और ग्यारह नवंबर को उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई। इस सभा में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। हर कोई ज़रीन खान के परिवार के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त करने आया था। ज़रीन खान सिर्फ एक स्टार पत्नी ही नहीं थीं बल्कि अपनी पहचान रखने वाली इंटरियर डिज़ाइनर भी थीं। उनके काम को लोग बड़ी इज्जत से देखते थे। उनकी सादगी और उनकी गर्मजोशी हर मिलने वाले को याद रहती थी।

जीतेंद्र का गिरना और लोगों की चिंता

प्रार्थना सभा के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने सभी को बेचैन कर दिया। दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र जब अपनी कार से उतरने लगे तो अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीधे ज़मीन पर गिर पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जैसे ही वह कार से बाहर आए उन्होंने नीचे की सीढ़ी को नहीं देखा। पैर सीधे सीढ़ी से टकराया और उनका संतुलन बिगड़ गया। गिरते ही वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी और अन्य लोग फौरन उन्हें उठाने के लिए दौड़ पड़े। इस घटना ने हर किसी को घबराहट में डाल दिया क्योंकि जीतेंद्र की उम्र अब तिरासी साल है और इस उम्र में ऐसी गिरावट किसी भी बड़ी चोट का कारण बन सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

जीतेंद्र की मुस्कान ने दिल जीता

हालांकि गिरने के बाद तुरंत साफ हो गया कि जीतेंद्र को कोई चोट नहीं लगी थी। जब गार्ड ने उन्हें संभाला तो जीतेंद्र ने मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देखा। उनकी यह मुस्कान देखकर यह समझ आ गया कि वह पूरी तरह ठीक हैं। वीडियो पर लोगों ने ढेरों कमेंट कर चिंता जताई। किसी ने लिखा कि क्या वह ठीक हैं और किसी ने पूछा कि क्या उन्हें चोट लगी है। लेकिन जैसा कि बाद में देखा गया जब जीतेंद्र प्रार्थना सभा से बाहर निकले तो उन्होंने मज़ाक में सीढ़ियों पर हल्का सा उछलकर सबको यह दिखा दिया कि वह बिल्कुल सुरक्षित हैं। उनकी यह खिलखिलाहट देखकर फैन्स भी निश्चिंत हो गए और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों की बाढ़ आ गई।

सेलिब्रिटीज ने दी अंतिम विदाई

ज़रीन खान को अंतिम विदाई देने पहुंचे सितारों की लंबी लिस्ट थी। ऋतिक रोशन से लेकर सबा आज़ाद तक और अमीषा पटेल से लेकर रानी मुखर्जी तक हर कोई इस दुखद मौके पर मौजूद रहा। मलाइका अरोड़ा, टीना अंबानी, सैफ अली खान और रणजीत भी इस सभा का हिस्सा बने। ज़रीन खान की उम्र औयासी वर्ष थी और उनके अंतिम संस्कार की इच्छा हिंदू रीति रिवाजों से की गई थी। परिवार ने उनकी इच्छा का पूरा सम्मान किया। यह सभा इस बात का प्रमाण थी कि ज़रीन खान सिर्फ अपने परिवार की नहीं बल्कि इंडस्ट्री की भी प्रिय थीं।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment