लंबे समय के बाद, कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने नवीनतम वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर इलाहाबादिया ने पिछले साल फरवरी में अपने कार्यक्रम “इंडियाज गॉट लेटेंट” में एक विवादित जोक कहकर बवाल मचाया था। देश भर में उनके खिलाफ चर्चा हुई। हंगामा इतना बढ़ गया कि रैना को शो ही बंद करना पड़ा। समय रैना ने अब करीब 13 महीने के बाद यूट्यूब पर एक शो, “समय रैना: स्टिल अलाइव” जारी किया। इस दौरान, उन्होंने विवाद के दौरान उनकी आलोचना करने वालों पर निशाना साधा
सिंगर बी प्राक और कॉमेडियन सुनील पाल पर समय रैना ने भड़ास निकाली। साथ ही, उन्होंने मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना को भी मजाक उड़ाया। उन्होंने शक्तिमान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका शो देखकर बच्चे बिल्डिंग से कूद जाया करते थे. समय ने कहा, “उस टाइम हमें खाने सब आ गए थे. शक्तिमान आ गया था. शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे यार, सॉरी शक्तिमान
शक्तिमान कह रहा था क्या असर पड़ेगा इनके कॉन्टेंट का बच्चों पर समय कहता है। ये सामग्री देखकर बच्चों का क्या प्रभाव पड़ेगा मुझे नहीं पता आप लोगों में से कितने लोग शक्तिमान के दौर में टीवी देखते थे. हर अगले महीने न्यूज आती थी, कोई बच्चा शक्तिमान देखकर बिल्डिंग से कूद गया. तूने बच्चे मारे हैं भाई. तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है शक्तिमान
समय रैना ने अपने शो के दौरान कहा कि उस वक्त हर कोई आ गया था. क्या? बस एक जोक के लिए? वो जोक जिसे लोगों ने पसंद नहीं किया. इतना थोड़ी करना होता है यार. उन्होंने कहा कि जितना बड़ा हंगामा हुआ उस पर मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था. वो कहते हैं, “एक छोटे से जोक के लिए इतना कैसे कर सकते हो यार.” उन्होंने कहा कि बियर बाइसेप्स (रणवीर इलाहाबादिया) ने बोल दी गंदी बाद, ठीक है, कौन नहीं करता है
उन्होंने कहा कि हर इंफ्लुएंसर, पॉडकास्टर, क्रिकेटर, सेलिब्रटी ने एक बार लाइफ में ऐसी बातें इंटरनेट पर जरूर की हैं, जिससे लोगों का दिल दुखा है. हर कोई गलती करता है। उन्होंने इस दौरान अपने विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि उस वक्त मैं खुद को कूल समझ रहा था इसलिए मुझसे गलती हो गई. समय ने इसके लिए माफी भी मांगी.







