IND Vs ENG: हेडिंग्ले में मिली हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय फैंस को एक और बड़ा झटका दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह को लेकर दिए गए अपडेट से हर क्रिकेट फैन निराश है। इसके साथ ही नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी टेंशन में हैं। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा था। इंग्लैंड ने भारत द्वारा रखे गए 371 रनों के लक्ष्य को महज 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। चौथी पारी में भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए।
बुमराह को लेकर गंभीर का बड़ा अपडेट
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर बड़ा अपडेट दिया। गंभीर ने कहा कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। कोच ने कहा कि जसप्रीत सिर्फ 3 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे, जबकि भारतीय टीम उनके बिना 2 मैच खेलेगी। पहले टेस्ट मैच में बुमराह ही एकमात्र गेंदबाज थे जो थोड़ी लय में थे। जस्सी ने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। बुमराह को छोड़कर बाकी गेंदबाज रनों पर लगाम लगाने में तो दूर, विकेट लेने में भी नाकाम रहे हैं। हालांकि, गंभीर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि बाकी बचे 4 टेस्ट मैचों में से बुमराह किन दो मैचों में टीम का हिस्सा होंगे।
भारतीय गेंदबाजों को विकेटों की भूख थी
चौथी पारी में भारतीय गेंदबाजों को विकेटों की भूख थी। टीम इंडिया को पहला विकेट 42 ओवर के बाद मिला। जैक क्राउली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी की। क्राउली-डकेट की साझेदारी ने टीम इंडिया को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। 19 ओवर गेंदबाजी करने के बाद भी बुमराह एक भी विकेट नहीं ले सके। वहीं, सिराज की झोली भी खाली रही। टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी टीम को पांच शतक लगाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा हो। यह शर्मनाक रिकॉर्ड अब टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गया है।







