Operation Sindhu: बुधवार को ईरान से 282 भारतीय नागरिकों को वापस नई दिल्ली लाया गया। अब तक ऑपरेशन सिंधु के तहत निकाले गए भारतीय नागरिकों की संख्या 2858 हो गई है। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 25 जून को दोपहर 12 बजे मशहद से नई दिल्ली पहुंचे विशेष विमान में 282 भारतीयों को ईरान से वापस लाया गया। इसके साथ ही ईरान से 2858 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। यह ऑपरेशन ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच शुरू हुआ था।
Operation Sindhu: 282 more Indians evacuated from Iran; total reaches 2,858
Read @ANI Story | https://t.co/yWjuot1SOY#OperationSindhu #Iran #Indian #evacuation pic.twitter.com/xpyhschORO
— ANI Digital (@ani_digital) June 24, 2025
ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से निकाले गए भारतीय नागरिक मोहम्मद असीम ने कहा कि वह फिलहाल ईरान से आ रहे हैं। भारतीय दूतावास ने हमारे लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है। हमें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है।

25 जून को दोपहर 12 बजे मशहद से नई दिल्ली पहुंचे विशेष विमान में 282 भारतीय नागरिकों को ईरान से वापस लाया गया।







