NSA डोभाल का खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में भारत को नहीं हुआ कोई नुकसान, विदेशी मीडिया फैला रही झूठ

By: MPLive Team

On: Friday, July 11, 2025 12:45 PM

NSA डोभाल का खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में भारत को नहीं हुआ कोई नुकसान, विदेशी मीडिया फैला रही झूठ
Google News
Follow Us
---Advertisement---

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बहुत ही अहम बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इस पूरे अभियान में भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ। डोभाल ने विदेशी मीडिया पर भी निशाना साधा और कहा कि भारत के नुकसान की कोई एक भी तस्वीर उनके पास नहीं है। ये बातें उन्होंने आईआईटी मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में कही। उन्होंने इस दौरान देश को आत्मनिर्भर बनाने और स्वदेशी तकनीक को विकसित करने पर भी ज़ोर दिया।

9 ठिकानों को बनाया गया निशाना

NSA डोभाल ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। ये सभी ठिकाने सीमा के पास नहीं बल्कि पाकिस्तान के अंदर थे। उन्होंने कहा कि भारत ने एक भी लक्ष्य नहीं छोड़ा और हर निशाना बिल्कुल सटीकता से साधा गया। इस पूरे ऑपरेशन में केवल 23 मिनट का समय लगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने तय ठिकानों के अलावा कहीं और हमला नहीं किया। हमें जानकारी थी कि किस जगह कौन है और उसी हिसाब से कार्रवाई की गई।

विदेशी मीडिया पर जमकर बरसे डोभाल

अजीत डोभाल ने विदेशी मीडिया की रिपोर्टिंग पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “विदेशी मीडिया ने कहा पाकिस्तान ने ये किया वो किया लेकिन क्या उनके पास एक भी फोटो है जिसमें भारत का कोई नुकसान दिखता हो?” उन्होंने आगे कहा कि “आज सैटेलाइट का ज़माना है फिर भी कोई तस्वीर नहीं दिखाई गई जिसमें भारत का कोई ढांचा टूटा हो या एक भी शीशा भी टूटा हो। न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे अखबारों ने कुछ भी छापा लेकिन वो महज़ भ्रम फैलाने की कोशिश थी।”

पाकिस्तान के 13 एयरपोर्ट पर निगाह, भारत की ताकत का उदाहरण

NSA ने बताया कि ऑपरेशन से पहले और बाद में जो सैटेलाइट तस्वीरें उपलब्ध हैं उनमें पाकिस्तान के 13 एयरपोर्ट स्पष्ट रूप से दिखते हैं। इनमें सरगोधा, रहीम यार खान और चकलाला जैसे एयरपोर्ट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि “मैं वही बता रहा हूं जो खुद विदेशी मीडिया ने दिखाया है। हम सक्षम हैं और हमने यह दिखाया भी है। पाकिस्तान को हमारी क्षमता का अंदाजा हो चुका है और यह ऑपरेशन इसका सबूत है।” इस पूरे भाषण में अजीत डोभाल ने एक ओर जहां भारत की रणनीतिक शक्ति का परिचय दिया वहीं दूसरी ओर यह भी बताया कि भविष्य की दिशा स्वदेशी तकनीक की ओर होनी चाहिए।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment