Accident News: मथुरा जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि यह हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। जहां कार सवार लोग दिल्ली से कानपुर के लिए निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार ने कार को टक्कर मार दी।
हादसे में कार हाईवे पर पलट गई। घटना के बाद मौके पर तनाव फैल गया। हादसा देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
फिर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का इलाज चल रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।