फ्लाइट AI 504 में अचानक आई तकनीकी दिक्कत, पायलट ने रोक दिया उड़ान भरने से पहले

By: MPLive Team

On: Monday, August 18, 2025 8:25 AM

फ्लाइट AI 504 में अचानक आई तकनीकी दिक्कत, पायलट ने रोक दिया उड़ान भरने से पहले
Google News
Follow Us
---Advertisement---

एयर इंडिया की एक बार फिर तकनीकी खराबी को लेकर चर्चा में है। रविवार देर रात कोच्चि से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI 504 में अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई। उड़ान भरने से ठीक पहले पायलट ने समस्या महसूस की और तुरंत ATC से संपर्क कर टेकऑफ़ रोक दिया। समय पर लिए गए इस निर्णय से संभावित खतरे को टाल दिया गया। विमान को तुरंत बे (Bay) पर वापस लाकर जांच शुरू कर दी गई।

एयर इंडिया का आधिकारिक बयान

एयर इंडिया ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि टेकऑफ़ के समय तकनीकी खराबी पाई गई, जिसके बाद प्रोटोकॉल के तहत पायलट और कॉकपिट क्रू ने उड़ान न भरने का फैसला किया। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को बे पर खड़ा कर दिया गया और उसकी मेंटेनेंस जांच शुरू कर दी गई। एयरलाइन ने यह भी बताया कि यात्रियों को परेशान न हो इसके लिए एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई। साथ ही कोच्चि एयरपोर्ट प्रशासन को भी पूरी जानकारी दे दी गई।

सांसदों ने बताई घटना की आपबीती

इस फ्लाइट में कांग्रेस के लोकसभा सांसद हिबी ईडन और राज्यसभा सांसद जेबी माथर भी सवार थे। हिबी ईडन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे विमान रनवे पर फिसल गया हो। वहीं, जेबी माथर ने बताया कि बाद में पायलट ने घोषणा की कि यह विमान यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं है और इसे उड़ाना सुरक्षित नहीं होगा। इसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया, जो देर रात करीब 2:30 बजे रवाना हुई।

पहले भी रद्द हुई थी एयर इंडिया की फ्लाइट

यह पहली बार नहीं है जब एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई हो। इससे पहले शनिवार को भी मिलान से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को टेकऑफ़ से ठीक पहले तकनीकी समस्या के कारण रद्द करना पड़ा था। उस दौरान पुशबैक के समय खामी सामने आई थी। एयरलाइन ने यात्रियों को जानकारी देते हुए कहा कि मेंटेनेंस में खराबी मिली और उसके बाद क्रू का ड्यूटी टाइम भी पूरा हो गया, जिसके कारण उड़ान भरना नियमों के खिलाफ और असुरक्षित होता। एयर इंडिया ने इस असुविधा के लिए यात्रियों से माफी भी मांगी।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment