देशभर में बारिश का कहर! गुजरात में रेड अलर्ट, हिमाचल में स्कूल-कॉलेज बंद, BMC ने जारी किया अलर्ट नंबर 1916

By: MPLive Team

On: Thursday, August 21, 2025 11:21 AM

देशभर में बारिश का कहर! गुजरात में रेड अलर्ट, हिमाचल में स्कूल-कॉलेज बंद, BMC ने जारी किया अलर्ट नंबर 1916
Google News
Follow Us
---Advertisement---

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार (21 अगस्त) को गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने यहां रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं, जिसके चलते कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े हैं। दिल्ली में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। दूसरी तरफ मुंबई में हालात अब धीरे-धीरे सुधर रहे हैं, हालांकि गुरुवार को यहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में गर्मी-उमस, AQI संतोषजनक

दिल्ली में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार शाम 4 बजे दिल्ली का AQI 79 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन यहां मौसम सामान्य रहेगा।

हिमाचल में हालात बिगड़े, स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऊना, कुल्लू और मंडी जिलों के कई इलाकों में शैक्षणिक संस्थान बंद करने पड़े हैं। ऊना जिले के अंब और गगरेट उपमंडलों में एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए। कुल्लू और मंडी जिलों में क्लाउडबर्स्ट, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाओं ने हालात गंभीर कर दिए हैं। मंगलवार को कैलाश यात्रा से लौट रहे एक श्रद्धालु की चट्टान गिरने से मौत हो गई थी, जिसका शव बुधवार को बरामद हुआ।

कुल्लू में बाढ़, 368 सड़कें बंद

कुल्लू के शास्त्री नगर में नाले में आई बाढ़ से कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मंडी जिले के सिलभुधानी गांव में सोमवार रात बादल फटने से बना पुल बह गया। 368 सड़कें, जिनमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं, यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। मंडी जिले की 173 और कुल्लू की 126 सड़कें अब भी ठप पड़ी हैं। बिलासपुर जिले में हुए भूस्खलन के कारण टोल प्लाजा पर वसूली भी एक महीने के लिए रोक दी गई है। मौसम विभाग ने 24 से 26 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में राहत, लेकिन अलर्ट बरकरार

मुंबई में बुधवार को बारिश की रफ्तार धीमी हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। लोकल ट्रेन और अन्य सेवाएं सामान्य हो गईं और स्कूल-कॉलेज भी खुल गए हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने गुरुवार को भी यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन पहले की तुलना में हालात बेहतर रहने की संभावना है। BMC ने कहा कि सभी विभाग अलर्ट पर हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आपात स्थिति में लोग नगर निगम की हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment