Nikki Bhati Case में महिला आयोग सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट और आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

By: MPLive Team

On: Monday, August 25, 2025 11:45 AM

Nikki Bhati Case में महिला आयोग सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट और आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
Google News
Follow Us
---Advertisement---

ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या के मामले में नेशनल कमीशन फॉर वीमेन (NCW) ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने यूपी डीजीपी को पत्र लिखकर तीन दिन के भीतर विस्तृत एक्शन रिपोर्ट मांगी है। साथ ही सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

परिवार और गवाहों की सुरक्षा पर जोर

महिला आयोग ने पत्र में साफ कहा है कि निक्की भाटी के परिवार और गवाहों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। आयोग ने तेज जांच की आवश्यकता पर बल देते हुए यूपी पुलिस को जिम्मेदारी निभाने की सख्त हिदायत दी है।

Nikki Bhati Case में महिला आयोग सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट और आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

पति और ससुराल वालों पर आरोप

पुलिस ने इस केस में निक्की की सास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पति विपिन भाटी पर पत्नी को जिंदा जलाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, विपिन अक्सर निक्की के साथ मारपीट करता था। रविवार को पुलिस मुठभेड़ में विपिन को पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल भेजा गया।

न्यायिक हिरासत और विपिन का बयान

अस्पताल में भर्ती विपिन को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं विपिन ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उसने कहा कि निक्की की मौत खुद से हुई है, उसने हत्या नहीं की। मारपीट के सवाल पर उसने कहा कि पति-पत्नी में झगड़े आम बात हैं।

न्याय की मांग और बढ़ता तनाव

इस मामले ने पूरे इलाके में तनाव बढ़ा दिया है। महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित परिवार ने उम्मीद जताई है कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा। पुलिस और प्रशासन पर अब जिम्मेदारी है कि वे मामले की निष्पक्ष और तेज जांच कर आरोपियों को सजा दिलाएं।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment