लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए UP T20 League 2025 के रोमांचक मैच में काशी रुद्रास और लखनऊ फाल्कन्स आमने-सामने थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी रुद्रास ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 रन बनाए। कप्तान कर्न शर्मा ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए 44 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के जड़े। उनकी इस कप्तानी पारी की बदौलत टीम को मजबूत स्कोर मिला।
अटल बिहारी राय का जलवा
जब लखनऊ फाल्कन्स ने लक्ष्य का पीछा शुरू किया तो उन्हें उम्मीद थी कि बल्लेबाज आसानी से रन बना लेंगे। लेकिन काशी रुद्रास के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज अटल बिहारी राय ने पूरे मैच का रुख बदल दिया। प्रयागराज के रहने वाले इस राइट-आर्म फास्ट बॉलर ने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। अटल ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 अहम विकेट झटके और टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।
View this post on Instagram
टॉप, मिडिल और लोअर ऑर्डर पर हमला
अटल बिहारी ने अपनी गेंदबाजी से लखनऊ फाल्कन्स के टॉप ऑर्डर से लेकर लोअर ऑर्डर तक सबको परेशान कर दिया। उन्होंने सबसे पहले टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज शोएब सिद्दीकी को आउट किया। इस दौरान अटल का गुस्सा भी देखने को मिला, जब उन्होंने बल्लेबाज को आउट करने के बाद गुस्से में अपशब्द कह दिए। इसके बाद उन्होंने मिडिल ऑर्डर के मोहम्मद सैफ और फिर लोअर ऑर्डर के समीयर चौघरी का विकेट चटकाकर विपक्ष की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
लखनऊ फाल्कन्स की हार
185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ फाल्कन्स निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 168 रन ही बना सके और 19 रनों से मैच हार गए। अटल की गेंदबाजी के सामने उनका टॉप और मिडिल ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया। वहीं, काशी रुद्रास के गेंदबाजों ने एकजुट होकर बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम की जीत सुनिश्चित की।
अजेय रही काशी रुद्रास की टीम
इस जीत के साथ काशी रुद्रास ने यूपी टी20 लीग 2025 में लगातार 5 मैच जीतकर अजेय रहने का रिकॉर्ड बनाया है। टीम का मनोबल ऊंचा है और अटल बिहारी राय के शानदार प्रदर्शन ने टीम को नई ऊर्जा दी है। उनके प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया कि इस सीजन में काशी रुद्रास को हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा।







