Breaking News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले में मंगलवार शाम भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के दौरान एक निजी बस के चट्टान की चपेट में आने से 18 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची टीमों ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।
बस में लगभग 30 यात्री सवार थे
अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के बालूघाट इलाके में भूस्खलन के बाद चट्टान से क्षतिग्रस्त हुई बस के मलबे से अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस में 28 से 30 यात्री सवार थे। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
राहत और बचाव कार्य जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई जब बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। बस मरोत्तन से घुमारवीं जा रही थी। पुलिस के अनुसार, पहाड़ी का एक हिस्सा निजी बस पर गिर गया। राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी तैनात की गई हैं।
#BreakingNews | Bus buried under debris after landslide in Himachal Pradesh’s Bilaspur
Several passengers are feared trapped. Rescue operation underway.#HimachalPradesh #Bilaspur #BilaspurAccident pic.twitter.com/Xm5CMSIFfy
— DD News (@DDNewslive) October 7, 2025







